{"_id":"66666acec069d2904a080806","slug":"modi-3-0-from-assam-s-gamosa-to-traditional-galaband-how-modi-s-cabinet-looked-took-oath-in-hindi-engli-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modi 3.0: असम के 'गामोसा' से लेकर पारंपरिक 'गलाबंद' तक, ऐसी दिखी मोदी मंत्रिपरिषद; हिंदी-अंग्रेजी में ली शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Modi 3.0: असम के 'गामोसा' से लेकर पारंपरिक 'गलाबंद' तक, ऐसी दिखी मोदी मंत्रिपरिषद; हिंदी-अंग्रेजी में ली शपथ
Mon, 10 Jun 2024 09:36 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 10 Jun 2024 09:36 AM IST
सार
रविवार को 18 वीं लोकसभा के मंत्रीमंडल के कई नेताओं ने हिंदी और अंग्रेजी में शपथ ली। साथ ही देश की परिधानों की विविधता का भी प्रदर्शन किया। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्मी सितारों के साथ-साथ कई कारोबारी, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल के नेता शपथ लेते समय कुछ ऐसे नजर आए
- फोटो : pti
विस्तार
रविवार को 18 वीं लोकसभा के मंत्रीमंडल के कई नेताओं ने हिंदी और अंग्रेजी में शपथ ली। साथ ही देश की परिधानों की विविधता का भी प्रदर्शन किया। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्मी सितारों के साथ-साथ कई कारोबारी, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी मौजूद रहे।
देश में हुए लोकसभा चुनाव के बाद चयनित नवनिर्वाचित सांसदों, मंत्रियों और प्रधानमंत्री ने अपने पद की शपथ की ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह लगातार तीसरा कार्यकाल है। शपथ ग्रहण समारोह में देश की विविधता की झलक देखने को मिली। जहां एक ओर फिल्मी सितारों, कारोबारियों और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने इस समारोह में चार चांद लगाए। वहीं दूसरी ओर मंत्रियों के परिधान और उनकी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में शपथ ने इसको और रोचक बनाया। कई पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह और किरेन रिजिजू ने हिंदी में शपथ ली।
वहीं निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, एचडी कुमारस्वामी, सर्वानंद सोनोवाल ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की। असम के सोनोवाल ने गमोसा पहना था। वहीं चिराग पासवान ने तिरंगे की थीम वाली पॉकेट स्क्वायर के साथ काले रंग का गालाबंद पहना। कैबिनेट में वापस लौटे ज्योतिरादित्य सिंधिया काले रंग का कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए, जिसके ऊपर नीले रंग की 'बंदी' थी और केसरिया रंग की पॉकेट स्क्वायर थी।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने भी केसरिया रंग की 'बंदी' पहनी थी और हरदीप सिंह पुरी ने मैचिंग वेस्टकोट के साथ मैरून पगड़ी पहनी थी। अर्जुन राम मेघवाल ने पारंपरिक राजस्थानी टोपी पहनी। रिजिजू ने जातीय रूपांकनों वाली वेस्टकोट पहनी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 30 कैबिनेट मंत्रियों और पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। साथ ही उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी शपथ ली। रविवार शाम को हुए शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में करीब 8,000 लोग मौजूद थे। जिसमें कर्नाटक विधानसभा में एमएलसी केशव प्रसाद, गुजरात की पूर्व विधायक तेजश्री पटेल और राज्य कैबिनेट की पूर्व मंत्री निर्मला वाधवानी भी समारोह में शामिल हुईं।
एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के भव्य बलुआ पत्थर के गुंबद की पृष्ठभूमि में हुआ, जो केसरिया, सफेद और हरे रंग से जगमगा रहा था। देश में 44 दिन तक चले चुनाव का अंतिम अध्याय था। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा 240 सीटों के साथ सत्ता में आई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी नेता बहुत कम ही नजर आए।कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के सात शीर्ष नेता मौजूद थे। जिसमें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, भूटान के शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ उपस्थित रहे।
बता दें कि वर्ष 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के पहले शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्रीय समूह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) देशों के नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था। जबकि वर्ष 2019 में बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल देशों के नेताओं ने समारोह में भाग लिया। समारोह में बॉलीवुड सितारे शाहरुख खान, रजनीकांत, अक्षय कुमार, रवीना टंडन, उद्योगपति गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और उनके बेटे और बेटी सहित उनका परिवार, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ भी वहाँ मौजूद थे। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।