फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   model died by suicide, her body was found hanging from a fan in a hotel room mumbai

40 साल की मॉडल ने की आत्महत्या: मुझे शांति चाहिए...सुसाइड नोट में इतना लिख पंखे से लटक गई महिला

Fri, 30 Sep 2022 07:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Sep 2022 07:50 AM IST
सार

होटल पहुंचने पर पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो मॉडल का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिस पर लिखा है- मैं खुश नहीं हूं...शांति चाहिए।

विज्ञापन
model died by suicide, her body was found hanging from a fan in a hotel room mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई के अंधेरी इलाके से एक मॉडल की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मॉडल का शव एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय मॉडल ने रात करीब आठ बजे होटल में चेक-इन किया। इसके बाद उसने खाना भी ऑर्डर किया। जब हाउसकीपिंग स्टाफ खाना लेकर मॉडल के कमरे तक पहुंचा तो दरवाजा लॉक था। हाउसकीपिंग के बार-बार कहने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई आवाज आई, जिसके बाद उसने होटल के मैनेजर को इसकी सूचना दी। मामला संदिग्ध लगते हुए होटल मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


मास्टर की से खोला गया दरवाजा
पुलिस की मौजूदगी में मास्टर की से दरवाजे को खोला गया, लेकिन अंदर पहुंचते ही महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं खुश नहीं हूं...शांति चाहिए
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 40 वर्षीय मॉडल ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है। उसने लिखा है, मैं माफी चाहती हूं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। बस मैं खुश नहीं हूं और अब मुझे शांति चाहिए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध मानते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed