फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Starting today, landline to mobile calls will not be possible without doing this

आज से लागू: लैंडलाइन फोन से मोबाइल नंबर डायल करते समय लगाना होगा शून्य

Fri, 15 Jan 2021 09:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 15 Jan 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Starting today, landline to mobile calls will not be possible without doing this
लैंडलाइन फोन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

यदि आप किसी लैंडलाइन फोन से मोबाइल पर कॉल करना चाहते हैं तो शुक्रवार से आपको पहले शून्य यानी 0 का बटन दबाना होगा। हालांकि लैंडलाइन से लैंडलाइन या मोबाइल से लैंडलाइन या मोबाइल से मोबाइल पर फोन करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन


टेलीकॉम कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को संदेश भेजकर टेलीकॉम विभाग (डॉट) के नवंबर माह में जारी आदेश की याद दिलाई है। बीएसएनएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने कहा कि निर्देशों के पालन के लिए आवश्यक उपभोक्ता जागरूकता संपर्क शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


एयरटेल ने अपने उपभोक्ताओं को भेजे संदेश में कहा, 15 जनवरी से प्रभावी हो रहे डॉट के निर्देशों के हिसाब से लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करते समय नंबर से पहले 0 डायल करना अनिवार्य कर दिया गया है। रिलायंस जियो ने भी अपने उपभोक्ताओं को इसी तरह का संदेश भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर माह में संचार मंत्रालय ने लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 0 डायल करना अनिवार्य किए जाने की जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि इस कदम से भविष्य में उपयोग के लिए पर्याप्त नंबरिंग खाली जाएगी। मंत्रालय ने कहा था कि इससे करीब 253 करोड़ नंबरिंग सीरीज उपलब्ध होने की संभावना है।


बता दें कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने इस तरह के कॉल के लिए 29 मई 2020 को नंबर से पहले ‘शून्य’ (0) लगाने की सिफारिश की थी। इससे टेलिकॉम कंपनियों को अधिक नंबर बनाने की सुविधा मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed