{"_id":"5a2130e24f1c1b79548c0f15","slug":"mobile-applications-truecaller-wechat-will-face-scrutiny-it-may-have-chinese-links","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दायरे में आए Truecaller, WeChat समेत कई चाइनीज App ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जांच के दायरे में आए Truecaller, WeChat समेत कई चाइनीज App
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 01 Dec 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
mobile apps
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल एप्लीकेशन वीचैट, यूसी न्यूज, न्यूज डॉग और ट्रू कॉलर जांच के दायरे में आ गई हैं। आपको बता दें कि चाइनीज बॉर्डर पर तैनात भारतीय सैनिकों को ऐसे 40 मोबाइल एप्लीकेशन डिलीट करने के लिए कहा गया था जिनके चाइनीज लिंक हो सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: गूगल ने लॉन्च किया डेटा बचाने वाला Datally ऐप, इस तरह करता है काम
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 24 नवंबर को भेजे गए निर्देश के मुताबिक चाइना बॉर्डर पर तैनात भारतीय सैनिकों को उनका स्मार्टफोन फारमेट करने के लिए कहा गया था और ऐसे एप्लीकेशन डिलीट करने के लिए कहा था जोकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते थे।
विज्ञापन
निर्देशों में कहा गया था कि कुछ एंड्राइड और आईओएस एप्लीकेशन चीन की कंपनियों के द्वारा बनाए गए हैं और इनके लिंक चाइनीज हैं। भारतीय सेना के द्वारा इन एप्लीकेशन का प्रयोग करना देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है। आपको बता दें कि वीचैट एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। जबकि यूसी न्यूज अलीबाबा ग्रुप का बनाया हुआ एप्लीकेशन है।
लिस्ट में माइक्रो ब्लागिंग साइट बीइवो, फाइल ट्रांसफर एप्प शेयर इट और न्यूज डॉग का नाम शामिल है। न्यूजडॉग एक मीडिया एप्लीकेशन है जो कि हिंदी और इंग्लिश में बाकी पब्लिशर की न्यूज उपलब्ध करवाता है।
पढ़ें: हो जाएं तैयार, अगले साल बड़े हमले कर सकते हैं हैकर्स
मोबाइल कम्यूनिकेशन एप्प ट्रू कॉलर का कहना है कि उसका कोई चाइनीज लिंक नहीं है। वह एक स्वीडन कंपनी का हिस्सा है। इकोनामिक टाइम्स को दिए बयान के मुताबिक एप्प कंपनी ने कहा कि हम नहीं जानते कि हमारी कंपनी का नाम इस लिस्ट में क्यों है। कंपनी ने कहा कि हमारे सारे फीचर परमीशन लेकर दिए गए हैं।