फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mob lynching in Bareilly: Shahrukh came from Dubai friends to steal buffalo, crowd beat him up

बरेली में भीड़ हिंसाः दुबई से लौटे शाहरुख को भैंस चुराने ले गए दोस्त, भीड़ ने की हत्या

Thu, 30 Aug 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 30 Aug 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
mob lynching in Bareilly: Shahrukh came from Dubai friends to steal buffalo, crowd beat him up
मृतक शाहरुख के परिजन

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भीड़ ने एक युवक को भैंस चुराने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला। घटना भोलापुर डिंडोलिया गांव की है, जहां मंगलवार रात करीब 2.30 बजे चोरी की भैंस के साथ पकड़ा गया युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। बुधवार सुबह उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक दुबई में दर्जी का काम करता था। कैंट थाने में युवक के दो दोस्त सहित अज्ञात गांव वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है।

विज्ञापन


ठिरिया निजावत खां के नत्थू खां का बेटा शाहरुख खां दुबई में दर्जी का काम करता था। करीब 22 दिन पहले वह घर लौटा था। उसके भाई फिरोज के मुताबिक मंगलवार शाम मोहल्ले के माजिद अली, पप्पू सहित एक अज्ञात शाहरुख को अपने साथ ले गए। देर रात तक घर नहीं आया तो वह माजिद के घर पहुंचे तो उसने सुबह आने की बात कही।  
विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे उनके पास जिला अस्पताल से फोन आया कि शाहरुख भर्ती है। जिला अस्पताल पहुंचे तो शाहरुख ने बताया कि माजिद और पप्पू घुमाने के बहाने उसे भोलापुर हिंडोलिया ले गए थे। जहां दोनों ने भैंस चुराने की योजना बना ली। उसे कुछ नशे की गोलियां दे दी। रात करीब ढाई बजे दोनों एक घर से भैंस चोरी कर भाग रहे थे, लेकिन मकान मालिक जाग गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। मजिद और पप्पू भाग गए, लेकिन नशे में होने के कारण वह नहीं भाग सका। ग्रामीणों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने उसे बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख सहित तीन पर भैंस चोरी की रिपोर्ट

भोलापुर हिंडोलिया निवासी गजेंद्रपाल ने शाहरुख, माजिद और पप्पू के खिलाफ भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंट थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शाहरुख की लीवर और किडनी फटने से मौत होना आया है। अब ग्रामीणों की पहचान की जा रही है।


माजिद और पप्पू ने फंसवाकर मरवा दिया मेरा भाई

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद भाई फिरोज ने बताया कि उनका भाई दुबई, सूरत और दिल्ली में ही रहता था। वह आर्थिक रूप से कमजोर नहीं है। फिर उनका भाई भैंस चोरी क्यों करेगा। उनके मुताबिक माजिद और पप्पू आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने उनके भाई को फंसवाकर मरवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed