{"_id":"5d3806498ebc3e6cee20b550","slug":"mob-lynching-case-49-celebrities-write-to-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ हिंसा: 'प्रिय प्रधानमंत्री जी...', 49 हस्तियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीड़ हिंसा: 'प्रिय प्रधानमंत्री जी...', 49 हस्तियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
Wed, 24 Jul 2019 12:50 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
भीड़ हिंसा पर फिल्म निर्देशक अदूर गोपालकृष्णन और अनुराग कश्यप समेत 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जताई है। पत्र लिखने वालों में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हैं। उन्होंने लिखा कि धर्म के नाम पर कुछ न कुछ हो रहा है।
विज्ञापन
चिठ्ठी में लिखा गया है, ''अफसोस की बात है कि 'जय श्री राम' आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं। एक जनवरी 2009 से 29 अक्टूबर 2018 के बीच 254 धार्मिक पहचान आधारित हिंसा दर्ज की गई है। जबकि 2016 में दलितों पर अत्याचार के 840 मामले सामने आए हैं।''
विज्ञापन
पत्र में यह भी पूछा गया है, ''प्रिय प्रधानमंत्री, अपराधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?"
पत्र को लिखने वालों में अनुराग कश्यप, अदूर गोपालकृष्णन, मणिरत्नम, बिनायक सेन, सौमित्रो चटर्जी, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन शर्मा, रेवती, श्याम बेनेगल, शुभा मुद्गल, रूपम इस्लाम, अनुपम रॉय, परमब्रता, रिद्धि सेन शामिल हैं।
विज्ञापन