फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mob linching cases in Madhya Pradesh Uttar Pradesh Rajasthan Know Six Big incidents in recents time

धर्म के नाम पर अधर्म: मध्यप्रदेश, राजस्थान और अब यूपी में मानवता शर्मसार, पढ़िए ऐसी छह घटनाओं के बारे में

Sun, 29 Aug 2021 06:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 29 Aug 2021 06:34 PM IST
सार

 ताजा मामला मथुरा का है, जहां एक मुस्लिम युवक ने विकास बाजार में डोसा का ठेला ‘श्रीनाथजी’ के नाम पर लगा लिया। इस पर लोगों ने दुकानदार से अपशब्द कहे और उस पर लगे बैनर फाड़ दिए।

विज्ञापन
Mob linching cases in Madhya Pradesh Uttar Pradesh Rajasthan Know Six Big incidents in recents time
यहां-यहां हुई घटनाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों धार्मिक सौहार्दता पर चोट पहुंचाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। पहले मध्यप्रदेश, फिर राजस्थान और अब उत्तर प्रदेश में भी ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं की शुरुआत इंदौर से हुई थी, जहां नाम बदलकर चूड़ी बेचने वाले की भीड़ ने जमकर पिटाई की थी। इसके बाद एक-एक कर ऐसे मामले सामने आने लगे। ताजा मामला मथुरा का है, जहां एक मुस्लिम युवक ने विकास बाजार में डोसा का ठेला ‘श्रीनाथजी’ के नाम पर लगा लिया। इस पर लोगों ने दुकानदार से अपशब्द कहे और उस पर लगे बैनर फाड़ दिए। मामला जरूर 18 अगस्त का है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को मामले की शिकायत की गई। आइए जानते हैं ऐसे ही छह मामलों के बारे में... 
विज्ञापन


 

18 अगस्त - मथुरा, उत्तर प्रदेश

बीते दिन उत्तर प्रदेश के मथुरा में ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां शरारती तत्वों ने एक मुस्लिम युवक के विकास बाजार में श्रीनाथ डोसा के नाम से लगने वाले ठेले पर जाकर उससे हिंदू नाम से ठेला न लगाने की बात कही। मामला बढ़ा तो शरारती तत्वों ने दुकानदार से अपशब्द कहे और उस पर लगे बैनर फाड़ दिए। सीओ सिटी वरूण कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली में इरफान पुत्र कलूआ निवासी मोहल्ला तकिया सदर बाजार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अगस्त - अजमेर, राजस्थान

कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था, इसमें कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं और उससे पाकिस्तान जाने के लिए कह रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस का कहना है कि यह वीडियो 20 अगस्त का है, इसमें पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। युवती ने 19 अगस्त को अपने परिजनों को आपबीती सुनाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, घटना रामगंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर की है। जांच में सामने आया कि पीड़ित युवक राजस्थान का रहने वाला नहीं था, वह किसी और राज्य से यहां आया था। यहां कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को कई लोग घेर कर खड़े हैं, उसमें से एक उससे पाकिस्तान जाने के लिए कह रहा है।
विज्ञापन

22 अगस्त - इंदौर, मध्यप्रदेश

इंदौर शहर में 22 अगस्त को नाम बदलकर चूड़ियां बेचने वाले 25 वर्षीय युवक पिटाई का मामला सामने आया था। आरोप है कि तस्लीम अली का नाम पूछ कर उसे पीटा गया। मामले में नया मोड़ उस वक्त आ गया, जब युवक के खिलाफ एक युवती ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। इतना ही नहीं युवक के पास से दो आधार कार्ड भी मिले, दोनों पर उसका नाम अलग-अलग दर्ज है।

26 अगस्त - देवास, मध्यप्रदेश

इंदौर में कुछ दिन पहले चूड़ी विक्रेता की पिटाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मध्यप्रदेश के देवास जिले में दो लोगों ने सड़क पर टोस्ट बेचने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई कर दी। देवास जिले में दो लोगों ने सड़क पर टोस्ट बेचने वाले 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी क्योंकि वह अपनी पहचान साबित करने के लिए उन्हें आधार कार्ड नहीं दिखा सका। पुलिस ने 26 अगस्त इस घटना के बारे में जानकारी दी।

28 अगस्त - उज्जैन, मध्यप्रदेश

उज्जैन में एक कबाड़ी वाले से जबरन जय श्रीराम का नारा लगवाने का मामला सामने आया। गांव के कुछ युवकों पर जय श्रीराम के नारे लगवाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक कबाड़ी वाले से जबरन जय श्रीराम का नारा लगाने के दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

19 अगस्त - आगर मालवा, मध्यप्रदेश

आगर मालवा जिले के सुसनेर में 'लव जिहाद' का मामला सामने आया। इरफान नामक युवक ने अपना नाम बदलकर एक हिंदू लड़की को अपने चंगुल में फंसाया और फिर उससे शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी व उसके परिजन युवती पर धर्म बदलने के लिए दबाव डालने लगे। पुलिस के अनुसार आरोपी इरफान ने 24 वर्षीय युवती को अपना नाम रोहन बताया था। युवती जिले के शुजालपुर की रहने वाली है। इसी साल फरवरी में उसने जबरन निकाह रचाया था और इसके बाद उसका नाम आलिया रख दिया। युवती ने एफआईआर में इरफान व उसके परिजनों द्वारा मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने के लिए मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed