फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mob attacks Assam Rifles camp in Manipur Kamjong district

Manipur: कामजोंग जिले में असम राइफल्स के शिविर पर भीड़ का हमला, जवाब में दागे आंसू गैस के गोले

Sun, 12 Jan 2025 04:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 04:34 AM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को असम राइफल्स ने कासोम खुल्लेन में घरों के निर्माण के लिए ले जाए रहे लकड़ियों से भरे वाहन को रोक दिया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने असम राइफल्स के अस्थायी कैंप पर हमला कर उसे तबाह कर दिया। भीड़ इस इलाके से असम राइफल्स के अस्थायी शिविर को हटाने की मांग कर रही थी। 

विज्ञापन
Mob attacks Assam Rifles camp in Manipur Kamjong district
मणिपुर में भड़की हिंसा। (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शनिवार को एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आईं। मणिपुर के कामजोंग जिले में भीड़ ने असम राइफल्स के अस्थायी शिविर पर हमला कर उसे तबाह कर दिया। उत्पीड़न और लकड़ियों के परिवहन पर प्रतिबंध से स्थानीय लोग नाराज थे।अधिकारियों ने बताया कि होंगबेई क्षेत्र में शिविर पर हमला करने वाले समूह के सदस्य बहुल जिले के कसोम खुल्लेन ब्लॉक के थे।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को असम राइफल्स ने कासोम खुल्लेन में घरों के निर्माण के लिए ले जाए रहे लकड़ियों से भरे वाहन को रोक दिया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने असम राइफल्स के अस्थायी कैंप पर हमला कर उसे तबाह कर दिया। भीड़ इस इलाके से असम राइफल्स के अस्थायी शिविर को हटाने की मांग कर रही थी। भीड़ पर काबू पाने के लिए असम राइफल्स के जवानों ने हवा में फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन


जातीय हिंसा में अब तक मारे जा चुके 250 से ज्यादा लोग
मई, 2023 से राज्य में कुकी-जो और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई जातीय हिंसा में अब तक 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हिंसा पर नियंत्रण और शांति बहाली के लिए राज्य में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गांवों में अशांति के बाद कर्फ्यू
कांगपोकपी जिले के दो पड़ोसी गांवों में शनिवार को प्रशासन ने क्षेत्र में अशांति के बाद कर्फ्यू लगा दिया। जिला अधिकारी के आदेश में कहा कि कांगचुप गेलजांग उप-मंडल के अंतर्गत कोंसाखुल और लीलोन वैफेई गांवों में शांति भंग होने की आशंका है। अगले आदेश तक दोनों गांवों में और उसके आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि कुकी युवकों ने दूसरे गांव की नागा महिला पर हमला करने के चलते पिछले कुछ दिनों से दोनों गांवों के बीच तनाव चल रहा है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed