{"_id":"5e588cb88ebc3ef3a9127e76","slug":"mns-poster-in-aurangabad-maharashtra-reward-rs-5-000-informers-who-give-information-infiltrators","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मनसे ने औरंगाबाद में लगाए पोस्टर, घुसपैठियों की जानकारी दो 5000 इनाम लो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मनसे ने औरंगाबाद में लगाए पोस्टर, घुसपैठियों की जानकारी दो 5000 इनाम लो
Fri, 28 Feb 2020 11:01 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, औरंगाबाद
एएनआई, औरंगाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
MNS Poster
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने कई जगहों पर विवादित पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में सही और पूरी जानकारी देने वालों को पांच हजार रुपये इनाम देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Maharashtra: Poster of Maharashtra Navnirman Sena (MNS) stating to reward with Rs 5,000 the informers who give accurate information about illegal Pakistani and Bangladeshi infiltrators, put up in Aurangabad. (27.02) pic.twitter.com/8WoGXfMq0E
— ANI (@ANI) February 28, 2020विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी अवैध घुसपैठियो के खिलाफ कार्रवाई के लिए मनसे ने पोस्टर लगाए थे। फरवरी महीने के शुरुआत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर एमएनएस द्वारा एक पोस्टर लगाया गया था। पोस्टर में लिखा था माननीय मुख्यमंत्री साहब, अगर आप अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गंभीर हैं, तो अपने बांद्रा इलाके को साफ करके शुरू करें जो पहले से ही घुसपैठियों से भरा हुआ है।
विज्ञापन
इससे पहले एक और पोस्टर लगाया था। इस पोस्टर में बांग्लादेशियों को देश छोड़ने की धमकी दी गई थी। पोस्टर में लिखा गया था कि बांग्लादेशी अपने आप देश छोड़ दें नहीं तो उन्हें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की स्टाइल में बाहर निकाला जाएगा। जैसे रायगढ़ जिले के पनवेल से लोगों को निकाला गया। पोस्टर में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उनके बेटे और पार्टी नेता अमित ठाकरे की तस्वीरें भी लगी हुई थी।