फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNM vice president R Mahendran resigned from the Kamal Haasan party

नाराजगी: एमएनएम के उपाध्यक्ष महेंद्रन का इस्तीफा, बोले- कमल हासन को पार्टी चलाने की समझ नहीं

Fri, 07 May 2021 08:26 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 07 May 2021 08:26 AM IST
सार

महेंद्रन ने कमल हासन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पार्टी में लोकतंत्र की बेहद कमी है। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष कमल हासन खुद जिम्मेदार हैं, उन्हें पार्टी चलाने की समझ नहीं है।

विज्ञापन
MNM vice president R Mahendran resigned from the Kamal Haasan party
Kamal Hasan

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम में कमल हसन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम को करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां तक कि कोयंबटूर साउथ सीट से खुद कमल हासन हार गए। हार के बाद मक्कल निधि मय्यम के उपाध्यक्ष आर महेंद्रन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। महेंद्रन ने पार्टी के भीतर लोकतंत्र की भारी कमी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। महेंद्रन के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। महेंद्रन कोयम्बटूर में सिंगनल्लूर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार थे लेकिन वो चुनाव हार गए.। 

विज्ञापन


पार्टी में लोकतंत्र की कमी 
महेंद्रन ने कमल हासन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पार्टी में लोकतंत्र की बेहद कमी है। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष कमल हासन खुद जिम्मेदार हैं, उन्हें पार्टी चलाने की समझ नहीं है। उन्होंने बताया कि कई लोग इस विश्वास से पार्टी के साथ बने रहे कि चुनाव बाद पार्टी में बदलाव आएगा, लेकिन कोई बदलाव नहीं दिखा। जिसके बाद फैसला किया कि पार्टी के साथ रहकर खुद को धोखा नहीं दे सकता। महेंद्रन के अलावा एम मुरुगनंथम, सीके कुमारावेल, एजी मौर्य और उमादेवी समेत सात नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। सभी ने कमल हासन की राजनीतिक समझ पर सवाल खड़े किए हैं। .

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed