{"_id":"620b2735787bb31a0763a489","slug":"mla-t-raja-singh-said-who-not-vote-for-bjp-should-know-yogi-adityanath-ordered-thousands-of-bulldozers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद के विधायक के बिगड़े बोल: भाजपा को वोट न करने वाले जान लें, योगी जी ने हजारों बुलडोजर मंगवा लिए हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद के विधायक के बिगड़े बोल: भाजपा को वोट न करने वाले जान लें, योगी जी ने हजारों बुलडोजर मंगवा लिए हैं
Tue, 15 Feb 2022 09:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 15 Feb 2022 09:38 AM IST
सार
टी राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहर विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते हैं, वे बड़ी संख्या में घर से निकले और मतदान किया।
विज्ञापन
टी राजा सिंह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में दो चरणों का मतदान हो चुका है। अब सभी की निगाहें तीसरे चरण की ओर हैं। ऐसे में इस चरण में भाजपा को बढ़त दिलाने के लिए बयानबाजी शुरू हो गई है, लेकिन भाजपा के एक विधायक ने ऐसा बयान दिया है, जिसकी आलोचना शुरू हो गई है। आरोप है कि उन्होंने अपने विवादित बयान में वोटरों के लिए धमकी भरे लहजे का प्रयोग किया।
विज्ञापन
दरअसल, टी राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहर विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रहे हैं कि आज यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई, जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते वे भारी संख्या में घर से निकले और मतदान किया।
विज्ञापन
निकल चुके हैं बुलडोजर
टी राजा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं। ये सभी यूपी की ओर से निकल चुके हैं। चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
हिंदुओं से की यह अपील
भाजपा विधायक ने हिंदुओं से अपील की कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें और भाजपा को जिताएं। साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा।