फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLA Raja Aridmn singh profile

हथियारों के शौकीन हैं 6 बार विधायक रह चुके राजा अरिदमन सिंह

Sat, 21 Jan 2017 03:01 PM IST
संकल्प दुबे/ आगरा
संकल्प दुबे/ आगरा Updated Sat, 21 Jan 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
MLA Raja Aridmn singh profile
राजा अरिदमन सिंह - फोटो : social media

बाह के निवर्तमान विधायक और भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह आगरा के भदावर राजघराने से आते हैं। ये आगरा की बाह विधानसभा से वर्ष 1989 से छह बार विधायक रहे हैं। अब तक सिर्फ एक बार 2007 में बसपा के मधुसूदन शर्मा ने उन्हें हराया है। 2012 में वे सपा की टिकट पर विधायक बन गए थे। इससे पहले भाजपा के टिकट पर ‌विधायक रहे हैं।

विज्ञापन


2017 में भी सपा ने उन्हें बाह से प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी रानी पक्षालिका सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। रानी पक्षालिका सिंह 2014 में सपा के टिकट पर फते‌हपुरसीकरी से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं लेकिन भाजपा के चौधरी बाबूलाल के सामने हार गईं। वर्तमान में वे भाजपा के टिकट पर बाह से प्रत्याशी हैं। अरिदमन सिंह से पहले उनके पिता राजा रिपुदमन सिंह बाह से विधायक थे। यह सीट उनकी विरासत मानी जाती है।

विज्ञापन

 
हथियारों के शौकीन राजा-रानी

राजा अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह को हथियारों का शौक है। 2012 में विधानसभा चुनाव के नामांकन में दिए हलफनामे के अनुसार अरिदमन के पास डीबीबीएल गन, कार्बाइन, एनपीबी पिस्टल, आठ चाकू, 31 ड्रैगर, 34 तलवार और 53 छुरे हैं। यह सभी लाइसेंसी हैं। पक्षालिका सिंह के पास एनपीबी राइफल, एनपीबी पिस्टल और एक डीबीबीएल गन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विवादों से भी नाता

MLA Raja Aridmn singh profile
केशव मौर्य के समक्ष बीजेपी में शामिल हुए अरिदमन सिंह - फोटो : social media

राजा अरिदमन सिंह बाह के बाहुबली विधायक माने जाते हैं। विधायक रहने के दौरान उनका विवादों से भी नाता रहा है। सपा का विधायक रहने के दौरान उन पर विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप है।

हत्या के कई मामलों से भी इनका नाम जोड़ा जाता रहा है लेकिन अभी तक किसी मामले में इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही कोई आरोप साबित हुआ है। फतेहपुर सीकरी से भाजपा के सांसद चौधरी बाबूलाल से चुनाव को लेकर उनकी तनातनी के खासे चर्चे हैं। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राजा अरिदमन सिंह का बाबूलाल ने खुलकर विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed