फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLA Dhananjoy tripura marries woman who had lodged rape case against him

दुष्कर्म का दर्ज हुआ मामला तो विधायक ने की आरोप लगाने वाली महिला से शादी

Mon, 10 Jun 2019 05:23 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 10 Jun 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
MLA Dhananjoy tripura marries woman who had lodged rape case against him
धनंजय त्रिपुरा, विधायक आईपीएफटी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिपुरा की सत्तारूढ़ पार्टी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के विधायक धनंजय त्रिपुरा ने उन पर दुष्कर्म और धोखा देने का आरोप लगाने वाली महिला से शादी कर ली है। सोमवार को धनंजय ने संवाददाताओं से कहा, "हां, मैंने अगरतला के चतुरदास देवता मंदिर में महिला से शादी की है।" इससे पहले धनंजय के वकील अमित देबबर्मा ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


वहीं, देबबर्मा ने कहा कि शादी हो चुकी है और दोनों पक्ष समझौता कर चुके हैं, अब एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की जाएगी। दुल्हन अब धाली जिले के गांधीचंद्र में रह रही है। शादी के प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए वैध दस्तावेज मंगलवार सुबह संबंधित प्राधिकरण को प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


महिला ने 20 मई को अगरतला महिला पुलिस थाने में विधायक धनंजय के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने दावा किया था कि विधायक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विधायक धनंजय पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने 1 जून को विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed