फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLA Claimant must pass the test of Rahul

यूपी चुनावः दावेदारों को टिकट चाहिए तो पास करनी होगी राहुल की परीक्षा

Wed, 27 Jul 2016 06:04 AM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 06:04 AM IST
विज्ञापन
MLA Claimant must pass the test of Rahul

यूपी में सत्ता हासिल करने के लिए लगातार प्रयोग कर रही कांग्रेस विधानसभा चुनाव में टिकट केदावेदारों के जनाधार केदावे को परखने के बाद ही मैदान में उतारेगी। दावेदारों को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की परीक्षा में पास होना होगा।

विज्ञापन


29 जलाई को लखनऊ में राहुल की संवाद कार्यक्रम में  सूबे में 403 सीटों के लिए चुनाव लडने की चाह रखने वाले कीरब नौ हजार पांच सौ दावेदारों को पहुंचने का निर्देश हाईकमान की तरफ से मिला है।
विज्ञापन


यूपी में कांग्रेस ने अफनी पूरी टीम बदलने केबाद प्रचार अभियान छेड़ा हुआ है। पहले चरण का प्रचार  27 साल यूपी बेहाल रथयात्रा सोमवार को पूरी हुई है। यह रथयात्रा करीब 60000 किलोमीटर की दूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की कोशिश है कि 27 दिन चलने वाली इस रथयात्रा में ज्यादा से ज्यादा जनपद कवर कर लें। 29 जुलाई को लखनऊ  में  कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम है। इसमें यूपी की 403 सीटों के लिए आवेदन करने वाले 9 हजार 500 लोगों को भी बुलावा भेजा गया है।

कहा गया है कि वह हर हाल में कार्यक्रम  में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लें,  इन सबसे राहुल गांधी रूबरू होंगे। पार्टी  सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी उनसे कुछ सवाल भी कर सकते हैं। एक तरह से राहुल की परीक्षा में शामिल होने का लाभ टिकट हासिल करने में मिलेगा।

कांग्रेस तफिलहाल दिसंबर में ही चुनाव मानकर पहले चरण में करीब 300 सीटों पर उम्मीदवार के नाम फाइनल करने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि पार्टी का कहना है कि 29 को नाम फाइनल नहीं होंगे, लेकिन स्क्रीनिंग कमेटी में होने वाले चयन में मदद जरूर मिलेंगी।

जिलाध्यक्षों के पैनल पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं

MLA Claimant must pass the test of Rahul

इस बार पार्टी मजबूत कंडीडेट को ही मैदान में उतारेगी। सिर्फ जिलाध्यक्षों की तरफ से भेजे गए पैनल पर आंख मूदकर विश्वास नही ंकरेगी। जिलाध्यक्षों से भी कहा गया है कि वह  पैनल में शामिल नामों केबारे में विस्तार से बताए कि उनका चयन क्यों किया गया है। वैसे जिलों से आने वाले पैनल में  इस बात का भी जिलाध्यक्ष नए  प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष  और मुख्यमंत्री पद केउम्मीदवार की पसंद के लोगों को भी जगह दे रहे हैं। 

टीम पीके और कार्यकर्ताओं  की राय को भी वरीयता 
कांग्रेस के दावेदारों में से उम्मीदवार का नाम तय करने में पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम और क्षेत्र केप्रमुख कार्यकर्ताओं की राय से सामने आने वाले नाम को वरायती दी जाएगी। टीम पीके ने भी संभावित प्रत्याशियों का एक संभावित पैनल तैयार कर हाईकमान को सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed