{"_id":"57b109094f1c1bea766eaebc","slug":"mla-allegedly-accused-former-minister-over-balia-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया बवाल: विधायक ने कहा- पूर्व मंत्री के इशारे पर चलाई गई गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बलिया बवाल: विधायक ने कहा- पूर्व मंत्री के इशारे पर चलाई गई गोली
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
Updated Mon, 15 Aug 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
BALIA
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में उपचार कराने के बाद बलिया लौटे विधायक उपेंद्र तिवारी ने रविवार को टैगोर नगर स्थित आवास पर कहा कि पूर्व राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने मुझे मारने की साजिश रची थी। उन्हीं के इशारे पर मेरे धरने के समय पुलिस ने लाठी और गोली चलाई। उन्होंने कहा कि विनोद राय की मौत मेरे लिए बहुत दुखद है। उनके परिवार की मदद के लिए मैं आजीवन तैयार रहूंगा। परिवार को कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दूंगा।
फफक-फफककर रोते हुए उपेंद्र तिवारी ने बताया कि नरहीं थाने पर धरने के दौरान घायल होने के बाद मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं कहां हूं। जब होश में आया तो खुद को एक अस्पताल में पाया। इलाज के बाद जब चलने लायक हो सका तो भागा-भागा आया हूं। घटना को याद करते हुए विधायक ने कहा कि विनोद राय की मौत मेरे लिए दुखद घटना है। उनके परिवार के लिए हर समय तैयार रहूंगा। कभी भी किसी चीज का कमी महसूस नहीं होने दूंगा।
-
गड़वार (बलिया)। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि विधायक उपेंद्र तिवारी एक पशु तस्कर हैं और विनोद राय की मौत के जिम्मेदार वही हैं। एक पशु तस्कर के पक्ष में धरना देकर उन्होंने खुद साबित कर दिया है कि वह क्या हैं। उन्होंने विनोद राय की आत्मा की शांति के लिए कामना की।
विज्ञापन
गड़वार में रविवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि फेफना के विधायक उपेंद्र तिवारी एक पशु तस्कर हैं और उस दिन नरहीं थाने पर वह एक पशु तस्कर के पक्ष में ही धरना देने गए थे। उनके इस कृत्य में एक निर्दोष व्यक्ति विनोद राय की जान चली गई। इस मौत के लिए पूरी तरह दोषी उपेंद्र तिवारी हैं। दुख की बात यह है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आग में झोंकने के बाद वह खुद भाग खड़े हुए।