{"_id":"603d62d70b1213022307c797","slug":"mk-stalin-says-dmk-will-form-next-government-in-tamil-nadu-manifesto-to-be-released-on-7-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रमुक तमिलनाडु में बनाएगी अगली सरकार, सात मार्च को जारी होगा घोषणापत्र : एमके स्टालिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
द्रमुक तमिलनाडु में बनाएगी अगली सरकार, सात मार्च को जारी होगा घोषणापत्र : एमके स्टालिन
Tue, 02 Mar 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 02 Mar 2021 03:25 AM IST
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु में अगली सरकार उनकी पार्टी की होगी। साथ ही उन्होंने एलान किया कि पार्टी सात मार्च को अपना घोषणापत्र जारी करेगी जिसमें प्रदेश के लिए पार्टी का दृष्टिकोण होगा।
विज्ञापन
साथ ही भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आरोपों पर भी पलटवार किया और कहा कि यह भाजपा है जो यहां भ्रष्ट सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने राज्य में 6 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा और 2 मई को चुनाव नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
द्रमुक अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह के भ्रष्टाचार वाले बयान पर किया पलटवार
स्टालिन ने कहा कि दो महीने के अंदर सरकार में बदलाव होना जा रहा है, प्रदेश के लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमने अगले 10 साल में प्रदेश को आगे ले जाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि द्रमुक लोगों के लिए काम करती है चाहे सत्ता में रहे या नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सात मार्च को तिरुचिरापल्ली में विशाल रैली होगा जहां घोषणापत्र जारी किया जाएगा। इससे पहले रविवार को स्टालिन ने पार्टी की चुनाव समिति को पत्र भेजकर कोलातुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट की। वह दो बार से यहां से विधायक हैं।
रविवार को शाह ने एक रैली में द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन को महाभ्रष्ट करार दिया था और कहा था कि केंद्र में सत्ता में रहते हुए दोनों दलों ने 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया था। साथ ही इस गठबंधन को केवल अपने परिवार की चिंता है न कि प्रदेश की जनता के कल्याण की।
शाह के बयान में स्टालिन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले यह बात कही। फिर अमित शाह ने और अब सभी भाजपा नेता यही बात करेंगे लेकिन भाजपा ने उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और मुख्यमंत्री के पलानीसामी से हाथ मिलाया हुआ है जो भ्रष्टाचार, कमीशनबाजी में संलग्न हैं।