{"_id":"5bdc9812bdec2269ac7eec29","slug":"mj-akbars-wife-mallika-said-i-know-very-well-what-is-the-truth","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo: एमजे अकबर के बचाव में आईं पत्नी, कहा- मैं जानती हूं क्या है दोनों के रिश्ते का सच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#MeToo: एमजे अकबर के बचाव में आईं पत्नी, कहा- मैं जानती हूं क्या है दोनों के रिश्ते का सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
MJ Akbar
- फोटो : ANI
अमेरिका में भारत की पत्रकार द्वारा एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए जाने के बाद पत्नी मल्लिका ने चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है। मल्लिका ने कहा कि मेरे पति के खिलाफ मीटू के तहत आरोप लगते गए लेकिन मैं शांत रही, पर अमेरिकी पत्रकार ने जब वॉशिंगटन पोस्ट में लेख लिखकर अकबर पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए तो मुझे इस मामले में दखल देना पड़ा। मल्लिका ने कहा कि मैं अच्छी तरह जानती हूं सच क्या है।
विज्ञापन
I don't know Pallavi's reasons for telling this lie, but a lie it is: #MJAkbar's wife Mallika Akbar to ANI on journalist Pallavi Gogoi's rape allegations in the Washington Post against her husband pic.twitter.com/SFws1TwWhx
— ANI (@ANI) November 2, 2018विज्ञापन
20 साल पहले अमेरिकी पत्रकार मेरे घर में लड़ाई और कलह की वजह बनी थीं। फोन कॉल से मुझे दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला। एक पार्टी का जिक्र करते हुए एमजे की पत्नी ने कहा, एक बार मेरे घर पर एशियन एज की एक पार्टी हो रही थी। उसमें कई युवा पत्रकार भी शामिल हुए थे। "मेरे पति और वो पत्रकार दोनों साथ में डांस कर रहे थे। जिस तरह से दोनों डांस कर रहे थे, उससे मुझे शर्मिंदगी और कष्ट हो रहा था।
विज्ञापन
मैंने अपने पति को समझाया। इसके बाद उन्होंने परिवार पर ध्यान देना शुरू कर दिया।" मल्लिका ने आगे कहा कि, "ये पत्रकार अकसर हमारे घर पर आया करती थीं, हमारे साथ खाना खाती और ड्रिंक करती थीं। लेकिन उनके चेहरे पर कभी यौन उत्पीड़न पीड़िता का डर नहीं दिखा। मुझे नहीं पता कि वो किस वजह से झूठ बोल रही हैं। लेकिन ये सब बकवास है।"