फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mj akbar says, All allegations of female journalist concocted

#MeToo : पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने महिला पत्रकार के आरोपों को बताया मनगढ़ंत

Sat, 08 Feb 2020 05:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Feb 2020 05:09 AM IST
विज्ञापन
Mj akbar says, All allegations of female journalist concocted
एमजे अकबर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में मीटू मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि महिला पत्रकार द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप मनगढ़ंत हैं। इसके कारण समाज में उनकी छवि को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी विशाल पाहुजा के समक्ष अकबर ने कहा कि मीटू अभियान के दौरान लगाए गए गलत आरोपों के कारण उन्हें अपने राजनीतिक पद से 17 अक्तूबर 2018 को इस्तीफा देना पड़ा था। अकबर ने इस मामले में पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। इसकी सुनवाई के दौरान उन्होंने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


इस बीच, अकबर की वकील गीता लूथरा ने सवाल उठाया कि अगर ऐसी कोई घटना हुई थी तो आरोप लगाने वाली पत्रकार ने उस वक्त संबंधित विभाग में शिकायत क्यों नहीं की। उन्हें घटना के लगभग 20 साल बाद अचानक शिकायत करने का ख्याल कैसे आया। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार ने सोच समझकर उनके मुवक्किल के खिलाफ आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मीटू अभियान के दौरान महिला पत्रकार के साथ ही कई अन्य महिलाओं ने भी एमजे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले में एमजे अकबर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले के खिलाफ अकबर ने आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed