फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram writes to centre govt over the issue of Assam rifles

मिजोरम ने केंद्र से पूछा, असम राइफल्स भूल गया है कि राज्य में अफ्स्पा लागू नहीं है

Thu, 27 Aug 2020 06:41 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एजल Published by: Amit Mandal Updated Thu, 27 Aug 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
Mizoram writes to centre govt over the issue of Assam rifles
assam rifles
मिजोरम सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर कहा है कि असम राइफल्स प्रशासन के साथ जिस तरह से बर्ताव कर रहा है, क्या वह भूल गया है कि यहां अफ्स्पा लागू नहीं है। राज्य के मुख्य सचिव ललनुनमाविया चुआउंगो ने असम राइफल्स द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के कथित बहिष्कार और सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर केंद्रीय गृहसचिव अजय भल्ला को दो पत्र लिखे हैं।
विज्ञापन


मिजोरम के गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव रामदिनलियानी ने बुधवार को कहा, हमारा मानना है कि राज्य प्रशासन और असम राइफल्स के बीच मसला इतना गंभीर नहीं है कि वह बातचीत से हल न हो सके। पत्र में कहा गया है कि मिजोरम एक शांतिपूर्ण राज्य है, जहां से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून-1958 काफी पहले हटा लिया गया था। असम राइफल्स और राज्य प्रशासन के अच्छे रिश्ते और सहयोग के बीच असंवेदनशीलता और अवमानना आड़े आती है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा 11 अगस्त को वारंट ऑफ प्रिसिडेंस जारी करने के बाद असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारी स्वाधीनता दिवस के राज्य सरकार के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। पत्र में कहा गया है कि असम राइफल्स ने निमंत्रण पत्र को यह कहकर लौटा दिया कि वारंट ऑफ प्रिसिडेंस बिना उसकी सहमति के तैयार किया गया और इससे वह आहत है। असम राइफल्स के उस कार्यक्रम में शामिल न होने का कोई ठोस आधार नहीं है और बल के ब्रिगेडियर को उनके समकक्ष अतिरिक्त मुख्य सचिव से ऊपर स्थान दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed