फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Home Minister Lalchamliana Army will not withdraw from Assam border until the situation between Assam and Mizoram returns to normal cituation

असम और मिजोरम के बीच हालात सामान्य होने तक असम सीमा से सेना नहीं हटाएंगे: लालचामलियाना

Sat, 31 Oct 2020 06:15 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, आईजोल
एजेंसी, आईजोल Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
Mizoram Home Minister Lalchamliana Army will not withdraw from Assam border until the situation between Assam and Mizoram returns to normal cituation
मिजोरम प्रशासन - फोटो : twitter

हमारी सरकार पूरे प्रयास कर रही है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति न बाधित हो। लालचामलियाना का बयान तब आया है जब एक दि पहले असम के चाचर जिला प्रशासन ने मिजोरम सरकार से सेना हटाने की मांग की थी।

विज्ञापन


लालचामलियाना ने बृहस्पतिवार को कहा कि मिजोरम सरकार 1875 में अधिसूचित बंगाल पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेगुलेशन 1873 की सरहदबंदी का पालन करता है। इसमें पूर्वजों के समय से मिजोरम और असम की सीमा तय की गई है। दरअसल, दोनों राज्यों के बीच सीमा को लेकर विवाद हुआ है और इससे भड़की हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं। सीमा पर बड़ी संख्या में ट्रकों को रोका गया है। इनके बीच सांविधानिक और एतिहासिक सीमा को लेकर विवाद है।
विज्ञापन


असम जहं सांविधानिक सीमा का पक्ष लेता है वहीं मिजोरम, नगालैंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश एतिहासिक सीमाओं पर जोर देते हैं। लालचामलियाना ने आरोप लगाया कि बुधवार से लैलापुर के कुछ स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 306 और मिजोरम के बैराबी गांव को असम के हैलैकांडी से जोड़ने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मिजोरम के मामित जिले में  मेडिली की ओर भी लोगों ने घेराव किया। इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, सीमा विवाद के इस मामले पर सांप्रदायिकता का रंग न चढ़ने पाए। सीमा के दोनों ओर लोगों को शांति और सौहार्द के साथ रहना चाहिए क्योंकि मौजूदा मसला सांप्रदायिक नहीं है  लेकिन सीमा पर तैनाती दोनों पड़ोसी राज्य के सरकारों पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed