फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Govt School Teacher Accused of Sending 6-Year-Old Girl Home Half-Naked

Mizoram: शिक्षिका ने छह साल की छात्रा को अर्धनग्न कर घर भेजा, बर्खास्तगी की मांग

Sun, 28 Aug 2022 10:38 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल।
अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Aug 2022 10:38 PM IST
सार

मिजोरम के सर्वोच्च छात्र निकाय मिजो जरलाई पावल (एमजेडपी) ने स्कूल शिक्षका को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। एमजेडपी ने कहा कि शिक्षिका लालबियाकेंगी ने अपने छात्रा को इस तरह से घर भेजकर मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
Mizoram Govt School Teacher Accused of Sending 6-Year-Old Girl Home Half-Naked
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिजोरम में लुंगलेई जिले के थांगपुई गांव में छह साल की छात्रा को अर्धनग्न करके घर भेजने का मालमे ने तूल पकड़ लिया है। मामले में शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  इस बीच मिजो जरलाई पावल (एमजेडपी) ने सरकार से तुरंत शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना मिजोरम के लुंगलेई जिले के थंगपुई गांव के एक सरकारी स्कूल की है। यहां एक शिक्षिका ने लड़की की यूनिफार्म उतारकर उसे अर्धनग्न करके घर भेज दिया। इस बीच, मिजोरम के सर्वोच्च छात्र निकाय मिजो जरलाई पावल (एमजेडपी) ने स्कूल शिक्षका को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। एमजेडपी ने कहा कि शिक्षिका लालबियाकेंगी ने अपने छात्रा को इस तरह से घर भेजकर मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन किया है। उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, पीड़ित लड़की की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ स्कूल में एक लड़के ने मारपीट भी की थी। 22 अगस्त को उसे एक लड़के ने पीटा था। फिर 25 अगस्त को फिर से उसी लड़के ने उसके साथ मारपीट की। लड़की की मां ने स्कूल जाकर उस लड़के को डांट लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कूल की अध्यापिका ने महिला को बुलाकर स्कूल के नियम तोड़ने का आरोप लगाया। जब उसने बेटी को स्कूल से ले जाने की बात कही तो जाने से पहले शिक्षिका ने लड़की की स्कूल ड्रेस ले ली और उसे आधा नंगा करके घर भेज दिया। पीड़िता का इलाज मिजोरम के लुंगलेई जिले के जॉन विलियम अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed