फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram: Governor Dr. VK Singh held a review meeting on central schemes, discussed challenges

मिजोरम: राज्यपाल डॉ. वीके सिंह ने केंद्रीय योजनाओं पर की समीक्षा बैठक, चुनौतियों पर चर्चा की

Wed, 12 Feb 2025 10:08 PM IST
आइजोल Published by: एन अर्जुन Updated Wed, 12 Feb 2025 10:08 PM IST
सार

Mizoram: बैठक में सबसे पहले राज्यपाल ने विकासात्मक पहलों के महत्व को रेखांकित किया और मिजोरम में केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन में प्रगति और चुनौतियों की व्यापक समझ की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन
Mizoram: Governor Dr. VK Singh held a review meeting on central schemes, discussed challenges
मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने राजभवन में केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस) की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन और पशु चिकित्सा और मत्स्य पालन विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मिजोरम में प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा और इन विभागों द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक में सबसे पहले राज्यपाल ने विकासात्मक पहलों के महत्व को रेखांकित किया और मिजोरम में केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन में प्रगति और चुनौतियों की व्यापक समझ की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह बैठक केंद्रीय सरकार से प्रभावी समर्थन सुनिश्चित करने और योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए बुलाई गई है। उन्होंने मिजोरम में स्वयं सहायता समूहों की सराहना की और उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने और स्थानीय किसानों को लाभ पहुंचाने के पर जोर दिया। इसके अलावा राज्यपाल ने राज्य में पशुपालन, स्वास्थ्य सेवा और मछली उत्पादन को बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक के दौरान, अधिकारियों ने अपने प्रगति से राज्यपाल को अवगत कराया। इस दौरान चल रहे परियोजनाओं, उपलब्धियों और कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों का विवरण दिया। उन्होंने इन सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आरही कठिनाइयों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों में पु. आर. जरज़ोसांगा, आयुक्त और सचिव, ग्रामीण विकास; पि. एच.एम. हवालसांगी, सचिव मत्स्य पालन विभाग; पि. रामदीनलियानी, विशेष सचिव, कृषि और किसान कल्याण विभाग; डॉ. एंड्रयू एच. वानलालडिका, अतिरिक्त सचिव, पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग, और संबंधित विभागों के अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed