फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram government constitutes new boundary committee to handle dispute with Assam

Mizoram: असम के साथ सीमा विवाद को खत्म करने के लिए 'नई सीमा समिति' का गठन, मिजोरम सरकार ने जारी की अधिसूचना

Fri, 12 Jan 2024 08:10 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आईजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आईजोल Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 08:10 PM IST
सार

मिजोरम-असम के बीच सीमा विवाद को लेकर नई समिति का गठन किया गया है। मिजोरम सरकार की अधिसूचना के मुताबिक समिति के अध्यक्ष गृह मंत्री के सपडांगा होंगे। 

विज्ञापन
Mizoram government constitutes new boundary committee to handle dispute with Assam
लालदुहोमा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के साथ सीमा विवाद से निपटने के लिए मिजोरम सरकार ने नई सीमा समिति का गठन किया है। गृह विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को मामले की जानकारी दी। अधिसूचना के मुताबिक समिति के अध्यक्ष गृह मंत्री के सपडांगा है, जबकि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ललथसांगा पैनल के उपाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन


मिजोरम सरकार ने जारी की अधिसूचना
जारी अधिसूचना के मुताबिक भाजपा, कांग्रेस, मिजो नेशनल फ्रंट, जेडपीएम, आम आदमी पार्टी के एक-एक सदस्य को भी समिति में शामिल किया गया है। अधिसूचना में कहा गया कि समिति के अध्यक्ष सपडांगा किसी भी व्यक्ति को बैठक में शामिल होने का न्योता दे सकते हैं। गौरतलब है कि नई समिति के गठन के साथ एमएनएफ सरकार की गठित की गई पिछली सीमा पैनल अब भंग हो गई है। 
विज्ञापन


दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री कर सकते हैं मुलाकात
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस माह मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी को मेघालय की राजधानी शिलांग में होने वाले उत्तर पूर्वी परिषद(एनईसी) के सत्र के दौरान चर्चा होने की संभावना है। गौरतलब है कि एनईसी पूर्ण सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें मिजरोम असम के साथ 164.6 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। दोनों राज्यों के बीच इसको लेकर लंबे समय से विवाद है। जुलाई 2021 में दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच अंतरराज्यीय सीमा पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें छह पुलिसकर्मियों और असम के एक नागरिक की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि दोनों राज्यों के बीच सीमाओं का कोई जमीनी सीमांकन नहीं है। जिसके चलते अक्सर दोनों राज्यों के बीच विवाद होता रहता है। दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद 1875 और 1933 में दो औपनिवेशिक सीमांकनों से शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed