फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram CM said- drug smuggling on the international border is big problem strict steps will have to be taken

Mizoram: मिजोरम के सीएम बोले- अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी बड़ी समस्या, उठाने होंगे कड़े कदम

Wed, 09 Apr 2025 03:28 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:28 PM IST
सार

बैठक में मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रवेश को रोकने के लिए प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उन उपायों पर तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है, जिससे तस्करी को रोका जा सकता है।

विज्ञापन
Mizoram CM said- drug smuggling on the international border is big problem strict steps will have to be taken
मिजोरम के मुख्यमंत्री ने की अहम बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा है कि मिजोरम एक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से नशीले पदार्थों की तस्करी एक बड़ी समस्या है। इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। यह बात उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निदेशक जनरल अनुराग गर्ग से अपने कार्यालय में मुलाकात के दौरान कही। बैठक में उन्होंने मिजोरम में बढ़ते नशीले पदार्थों के खतरे से निपटने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की।

विज्ञापन


इस बैठक में मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रवेश को रोकने के लिए प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उन उपायों पर तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है, जिससे तस्करी को रोका जा सकता है। हर पहलु पर गौर करने की जरूरत है। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में ड्रग तस्करी को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे और पर्याप्त मानव संसाधन की महत्ता पर जोर दिया। 
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय सरकार और गृह मंत्रालय के तहत मिजो टेरिटोरियल आर्मी स्थापित करने के लिए अपील की है। बैठक में निदेशक जनरल अनुराग गर्ग ने कहा कि मिजोरम में एक पूरी तरह से क्रियाशील जोनल ऑफिस स्थापित करना लाभकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यबल को मजबूत करने की आवश्यकता को दोहराया। बैठक में एक बात पर ध्यान दिया गया कि यहां पर मिजो भाषा के अधिकारियों की कमी है। बैठक में गर्ग ने मिजो भाषा में दक्ष और अधिक एनसीबी कर्मचारियों की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव एवं आयुक्त वानलालदीना फानई भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed