फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram BRO gave information about infrastructure projects to the Governor, he emphasized on latest technology

मिजोरमः बीआरओ ने राज्यपाल को दी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की जानकारी, राज्यपाल ने नवीनतम तकनीक पर दिया जोर

Mon, 17 Feb 2025 02:47 PM IST
शुभम कुमार एन. अर्जुन (आइजोल)
एन. अर्जुन (आइजोल) Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 02:47 PM IST
सार

बैठक में राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने मिजोरम राज्य में सीमा सड़कों के त्वरित और लागत प्रभावी निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम तकनीकों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने परियोजनाओं में आ रही कठिनाइयों और चुनौती को हल करने का आह्वान किया

विज्ञापन
Mizoram BRO gave information about infrastructure projects to the Governor, he emphasized on latest technology
बीआरओ के अधिकारियों ने मिजोरम के राज्यपाल से मुलाकात की - फोटो : एजेंसी

विस्तार

बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन के अधिकारियों ने सोमवार को मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की और राज्य में चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल सिंह ने बीआरओ से प्रोजेक्ट में नवतीनतम तकनीक के उपयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में बीआरो के प्रोजेक्ट पुष्कप के प्रमुख इंजीनियर गिरिश प्रसाद सिंह ने पॉवर प्रोजेक्ट के माध्यम से राज्यपाल को मिजोरम राज्य में चल रहे और आगामी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी। इस बैठक का उद्देश्य मिजोरम राज्य के दूरदराज और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक विभिन्न सड़कों और पुलों के निर्माण की प्रगति के बारे में अद्यतन प्रदान करना था।
विज्ञापन


राज्यपाल ने नवीनतम तकनीकों को अपनाने पर दिया जोर
बैठक में राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने मिजोरम राज्य में सीमा सड़कों के त्वरित और लागत प्रभावी निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम तकनीकों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने परियोजनाओं में आ रही कठिनाइयों और चुनौती को हल करने का आह्वान किया, ताकि इन्हें समय पर पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट पुष्पक के प्रमुख अभियंता ने एक पावरपॉइंट प्रस्तुति
बैठक में, प्रोजेक्ट पुष्पक के प्रमुख अभियंता ने एक पावरपॉइंट प्रस्तुति दी,  जिसमें मिजोरम में बीआरओ की प्रगति का विवरण था। प्रोजेक्ट पुष्पक मिजोरम के तहत, मिजोरम में अब तक 3,150 किमी सड़कों का निर्माण किया गया है, जिसमें से 2,392 किमी पहले ही राज्य और केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई हैं।


बता दें कि वर्तमान में मिजोरम के विभिन्न हिस्सों में प्रोजेक्ट पुष्पक द्वारा प्रबंधित 14 सड़कों में से पांच पूरी हो चुकी हैं और उनका रखरखाव प्रोजेक्ट पुष्पक द्वारा किया जा रहा है,  चार लगभग पूरी हो चुकी हैं जबकि अन्य अन्य निर्माणाधीन हैं। इस वर्ष के भीतर चार पुलों के निर्माण को पूरा करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed