{"_id":"5ca50a99bdec222dcc577ccc","slug":"mizoram-boy-accidentally-runs-over-chicken-reached-hospital-for-treatment-with-some-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में गलती से चूजे पर चढ़ गया छोटा बच्चा, पूरी पॉकेट मनी लेकर पहुंच गया अस्पताल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम में गलती से चूजे पर चढ़ गया छोटा बच्चा, पूरी पॉकेट मनी लेकर पहुंच गया अस्पताल
Thu, 04 Apr 2019 08:46 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Apr 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
मुर्गे को लेकर अस्पताल पहुंचा बच्चा
- फोटो : social media
मिजोरम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बच्चा गलती से साइकिल से अपने पड़ोसी के चूजे पर चढ़ गया। इसके बाद लड़का काफी दुखी हो गया। बच्चे के पास जो भी पैसे थे वह उन्हें और चूजे को लेकर अस्पताल इलाज के लिए पहुंच गया। यह देखकर अस्पताल में भी लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
इस दौरान किसी ने बच्चे की तस्वीर ले ली, और फेसबुक पर शेयर कर दी। तस्वीर को अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक और 76 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। बच्चे की इस मासूमियत को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बच्चे के एक हाथ में चूजा और दुसरे हाथ में कुछ पैसे हैं। बच्चे की इस मासूमियत को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
एक यूजर ने लिखा कि यह बच्चा मिजोरम के साइरंग का रहने वाला है। जो कि साइकिल से एक चूजे पर चढ़ गया। इस घटना के बाद बच्चा काफी परेशान हो गया।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि पता नहीं कि चूजा जिंदा है या नहीं लेकिन इस बच्चे ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाया है। एक यूजर ने लिखा कि बच्चे की मासूमियत दिल को छू गई।
विज्ञापन