फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram assembly election BJP releases list twelve candidates

Mizoram: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 23 उम्मीदवारों की सूची जारी, जानें किसे-कहां से दिया गया टिकट

Wed, 18 Oct 2023 02:07 PM IST
श्वेता महतो पीटीआई, आइजोल
पीटीआई, आइजोल Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 18 Oct 2023 02:07 PM IST
सार

भाजपा ने बुधवार को मिजोरम के 12 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राज्य में सात नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। 

विज्ञापन
Mizoram assembly election BJP releases list twelve candidates
BJP - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सात नवंबर को होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों के नामों की बुधवार को घोषणा की। सूची में निवर्तमान सदन के अध्यक्ष और सत्तारूढ़ एमएनएफ से हाल में पार्टी में शामिल होने वाले कई नेताओं के नाम हैं। भाजपा ने ज्यादातर नए चेहरे चुनावी मैदान में उतारे हैं। इनमें से चार प्रत्याशी महिलाएं हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व गुरुवार को एक और सूची जारी कर सकता है। राज्य में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 अक्तूबर है।
विज्ञापन


सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की पुष्टि नहीं 
भाजपा की प्रदेश इकाई के मीडिया संयोजक जॉनी लालथनपुइया ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पार्टी इस पूर्वोत्तर राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने 2018 के चुनाव में 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तब उसे एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। यह पहली बार था, जब राज्य विधानसभा में भाजपा का खाता खुला था। पार्टी के इकलौते विधायक डॉ. बीडी चकमा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष भी चुनाव लड़ेंगे
एक सप्ताह पहले सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधानसभा अध्यक्ष लालरिनलियाना सैलो मामित सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में चालफिल्ह सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार सत्तारूढ़ पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया। भाजपा ने पूर्व आबकारी मंत्री डॉ. के बेछुआ को सियाहा से उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी दिया गया टिकट
गत विधानसभा चुनावों में एमएनएफ के टिकट पर सियाहा से चुनाव लड़ने वाले बेछुआ ने इस महीने की शुरुआत में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए जनवरी में एमएनएफ से निष्कासित कर दिया गया था। चकमा स्वायत्त जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी सदस्य दुर्ज्या धान चकमा को भी भाजपा ने चकमा बहुल तुइचाव्ंग निर्वाचन क्षेत्र से खड़ा किया है। उन्होंने हाल में एमएनएफ छोड़ दी थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वनलालमुआका को डम्पा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि पार्टी प्रवक्ता एफ लालरेमसांगी आइजोल साउथ-1 सीट से चुनाव लड़ेंगे। 


मतदान सात नवंबर को होगा
लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रही एमएनएफ ने सभी 40 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने भी सभी प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सात नवंबर को होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed