{"_id":"5beb2924bdec22696f0096a2","slug":"mizoram-assembly-election-8-candidates-including-chief-minister-will-fight-from-two-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: मुख्यमंत्री समेत आठ प्रत्याशी दो-दो सीटों से लड़ेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: मुख्यमंत्री समेत आठ प्रत्याशी दो-दो सीटों से लड़ेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री लाल थनहवला समेत 204 उम्मीदवारों के नामांकन मंगलवार को स्वीकार किए गए। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री लाल थनहवला, एनपीपी के संयोजक लियानजुआला, एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष लालवमपुइया चांगटे समेत आठ उम्मीदवारों ने दो-दो सीटों से नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। मिजोरम में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
इस बीच, मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने मंगलवार को चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन करने की सभी संभावनाओं को खारिज किया। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तावनलुइया ने कहा कि दोनों दलों की विचारधारा एकदम अलग है। एमएनएफ का चुनावों या चुनाव के बाद भाजपा से गठबंधन करने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन