{"_id":"5bf6a602bdec224144742f2f","slug":"mizoram-assembly-election-2018-richest-candidate-robert-romawia-royte-door-to-door-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम चुनाव: सबसे अमीर उम्मीदवार ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम चुनाव: सबसे अमीर उम्मीदवार ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
MNF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर जोरों पर है। विभिन्न उम्मीदवार जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। कुछ उम्मीदवार खास वजहों से चर्चा में हैं। अपनी 55 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा कर मिजोरम के विधानसभा चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार के तौर पर उभर कर सामने आये मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के नेता रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करके इसे आडंबरहीन रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
यह अलग बात है कि राज्य के इस अमीर नेता के पास खुद का एक लोकप्रिय फुटबॉल क्लब है और कीमती कारों का बेड़ा मौजूद है। आइजोल ईस्ट-II विधानसभा क्षेत्र से राज्य में विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार रॉयटे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और जिस सीट से वह चुनाव लड़ रहे हैं वहां से कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता एवं राज्य के मौजूदा वित्त मंत्री लालसावता को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
एमएनएफ नेता ने बतौर निर्दलीय 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गये थे। 51 वर्षीय करोड़पति कारोबारी ने कहा कि वह बिना किसी हल्लाबोल या नारेबाजी के एक स्वच्छ चुनाव प्रचार अभियान करना चाहते हैं। रॉयटे की आइजोल एफसी 2017 में आई-लीग खिताब जीत चुकी है। बता दें कि मिजोरम में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन