फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Assembly Election 2018: Congress confident of winning, MNF sees change in power

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस को सत्ता वापसी का भरोसा, विपक्ष ने कहा- बदलाव तय

Mon, 12 Nov 2018 12:38 PM IST
रीता तिवारी, आइजोल
रीता तिवारी, आइजोल Updated Mon, 12 Nov 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Mizoram Assembly Election 2018: Congress confident of winning, MNF sees change in power
ललथनहवला - फोटो : PTI
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत कर सत्ता की हैट्रिक लगाने का सपना देख रही कांग्रेस की डगर इस बार मुश्किल नजर आ रही है। पहले तो विधानसभा अध्यक्ष हाइफेई समेत पांच विधायकों ने पार्टी से नाता तोड़ कर विपक्ष का दामन थाम लिया। उसके बाद भाजपा ने अबकी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर उसके वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी कर ली है। इन मुश्किलों से जूझने के लिए ही पार्टी ने अबकी एक दर्जन नए चेहरों को मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन


मिजोरम में वर्ष 2008 से ही ललथनहवला की अगुवाई वाली कांग्रेस सत्ता में है। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 39 फीसदी वोट और 40 में से 32 सीटें मिली थीं। विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को वोट तो 31 फीसदी मिले थे। लेकिन उसे महज तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। 
विज्ञापन


वर्ष 2013 के चुनावों में कांग्रेस के वोट भी बढ़े और सीटें भी। उसको मिलने वाले वोट बढ़ कर 45 फीसदी हो गए और सीटें 34 तक पहुंच गई। एमएनएफ ने पांच सीटें जरूर जीतीं। लेकिन उसके वोट घट कर 29 फीसदी रह गए। उस समय भाजपा ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसे एक भी सीट नहीं मिली थी। उसको मिलने वाले वोट भी 0.5 से घट कर 0.4 फीसदी रह गए थे। लेकिन अबकी एमएनएफ ने सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, भाजपा ने अबकी मुकाबले को तिकोना बनाने के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस सरकार को अबकी सत्ता-विरोधी लहर के अलावा भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और ब्रू शरणार्थियों के मुद्दे से जूझना पड़ रहा है। हालांकि ललथनहवला का दावा है कि इन सबका चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पार्टी अबकी भी सरकार बनाएगी। 


दूसरी ओर, एमएनएफ प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जोरमथांगा का दावा है कि राज्य के लोग कांग्रेस के शासन से आजिज आ चुके हैं। अबकी राज्य में बदलाव तय है। 

उधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी पूर्वोत्तर को कांग्रेस-मुक्त करने का संकल्प दोहराते हुए कहा है कि पार्टी अबकी मिजोरम में भी सत्ता पर कब्जा करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी.वी. लूना कहते हैं कि अब मिजोरम के लोगों के लिए पार्टी अछूत नहीं रही और उसे हर तबके के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed