{"_id":"605525e88ebc3edf61451a16","slug":"mizoram-appeals-to-center-government-should-not-return-myanmar-citizens-currently-taking-refuge-in-mizoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम की केंद्र से अपील: मिजोरम में शरण लिए म्यांमार के नागरिकों को फिलहाल ना लौटाए सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम की केंद्र से अपील: मिजोरम में शरण लिए म्यांमार के नागरिकों को फिलहाल ना लौटाए सरकार
Sat, 20 Mar 2021 04:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, आइजोल
एजेंसी, आइजोल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 20 Mar 2021 04:00 AM IST
विज्ञापन
मिजो नेशनल फ्रंट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार में तख्ता पलट के बाद से जारी हिंसा के बीच शरण लेने के लिए मिजोरम में घुसे 300 म्यांमारी नागरिकों को वापस नहीं भेजने का मिजोरम ने केंद्र से अनुरोध किया है।
विज्ञापन
राज्य के दो सांसदों सहित मिजो नेशनल फ्रंट के प्रतिनिधि ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से दिल्ली में मुलाकात की और उनसे मानवीय संकट की इस घड़ी में भारत आए म्यांमारी नागरिकों की मदद करने की अपील की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद सी लालरोसांगा, राज्यसभा सदस्य के वनलावीना, एमएनएफ नेता एच राममावी और एमएनएफ के सलाहकार रोसांगजुला शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा, म्यांमार के मौजूदा हालात में उन्हें वापस भेजना संभव नहीं है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने कहा, भारत को म्यामांर में लोक तंत्र बहाली के लिए सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए। वनलावीना ने मंगलवार को सदन में बताया था कि 150 सुरक्षा बल के जवान के साथ 300 म्यांमारी नागरिक मिजोरम में प्रवेश कर चुके हैं। उन्हें वापस भेजना, उनकी हत्या करने जैसा होगा।