{"_id":"5eef4979288b776eab2d8a0b","slug":"mizoram-aizawl-earthquake-of-magnitude-5-1-on-the-richter-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई
Sun, 21 Jun 2020 05:33 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के गुवाहाटी, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। मिजोरम के आइजोल को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। शाम करीब 4.16 बजे मिजोरम और असम के गुवाहाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। आइजोल से 25 किमी उत्तर-पूर्व में भूकंप का केंद्र बताया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 35 किमी नीचे था। मणिपुर डीजीपी नियंत्रण कक्ष ने कहा कि राज्य में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन