फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Missing minor girl’s body found hanging from tree in forest in Odisha's Sundergarh

Odisha: सुंदरगढ़ के जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता नाबालिग लड़की का शव, हिरासत में लिए गए दो लोग

Sun, 03 Aug 2025 10:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला (ओडिशा)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला (ओडिशा)। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Aug 2025 10:23 PM IST
सार

Odisha: ओडिशा के सुंदरगढ़जिले में शुक्रवार से लापता एक नाबालिग लड़की की लाश रविवार को घर के पास जंगल में पेड़ से लटकी मिली। लड़की गाय-बकरियां चराने गई थी और तभी से लापता थी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Missing minor girl’s body found hanging from tree in forest in Odisha's Sundergarh
जांच करती पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार सुबह एक नाबालिग लड़की घर के पास एक जंगल में पेड़ से लटकी हुई मिली। लड़की पिछले शुक्रवार से लापता थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुंदरगढ़ जिले के तलवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुलकीडिही गांव में हुई। शुक्रवार को लड़की जंगल में गाय-बकरियां चराने गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को लड़की जंगल में गाय-बकरी चराने गई थी। लेकिन जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटी, तो उसके पिता ने उसे आसपास के इलाकों में ढूंढा। जब लड़की का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात के अमरेली में शेरनी का शव मिलने से मचा हड़कंप, लगातार हो रही मौतों पर उठे सवाल

पुलिस ने स्निफर डॉग की मदद से की खोजबीन
पुलिस ने रविवार सुबह खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान जब पुलिस ने स्निफर डॉग (सूंघने वाले कुत्ते) की मदद ली, तब जंगल में एक पेड़ से लड़की की लाश लटकी मिली। जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटी, तो उसके पिता ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की। लेकिन जब वह नहीं मिली, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पेड़ से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार सुबह स्निफर डॉग की मदद से जंगल में खोजबीन शुरू की और पास के ही जंगल में एक पेड़ से लड़की का शव लटका हुआ मिला। 

ये भी पढ़ें: बीआरएस में अंदरूनी कलह, के. कविता ने पार्टी के ही वरिष्ठ नेता पर साजिश रचने का लगाया आरोप

दो लोगों को हिरासत में लिया गया
स्थानीय युवाओं ने मृतक लड़की को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति से बात करते हुए देखा था। उस समय एक और स्थानीय व्यक्ति भी वहां मौजूद था। पुलिस ने इन दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की सोशल मीडिया के जरिए हिरासत में लिए गए एक युवक से पहचान हुई थी।

सुंदरगढ़ के एसडीपीओ निर्मल मिश्रा ने कहा, हमें अभी कुछ सुराग मिले हैं और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। लड़की की मौत की असली वजह तभी पता चल पाएगी जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। 


जादू-टोना के शक में व्यक्ति की हत्या
ओडिशा के गजपति जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई और उसका गुप्तांग काटकर शव को पास के हराभांगी बांध में फेंक दिया गया। पुलिस ने रविवार को  यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार रात जिले के मोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलसापदर गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने युवक का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, फिर उसका गुप्तांग काट दिया और शव को हराभांगी बांध में फेंक दिया। रविवार सुबह पुलिस ने बांध से शव बरामद किया।

उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए गांव के 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांववालों को संदेह था कि करीब पंद्रह दिन पहले एक अधेड़ महिला की मौत उस व्यक्ति के काले जादू की वजह से हुई थी। एसडीपीओ ने बताया कि हमले की आशंका से युवक कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ गंजाम जिले में अपने ससुराल चला गया था। उसने अपनी भाभी को मवेशियों और बकरियों की देखभाल के लिए कहा था। शनिवार को युवक गोपाल जब अपने जानवरों को लेने गांव लौटा, तो उसे अगवा कर लिया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed