फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujrat Lions stir after body of lioness found Amreli questions raised continuous deaths

Gujrat Lions: गुजरात के अमरेली में शेरनी का शव मिलने से मचा हड़कंप, लगातार हो रही मौतों पर उठे सवाल

Sun, 03 Aug 2025 10:18 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 03 Aug 2025 10:18 PM IST
सार

गुजरात के अमरेली जिले में एक शेरनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। हाल के दिनों में क्षेत्र में शेरों की मौतों को लेकर लोगों में चिंता है। स्थानीय नेताओं ने वन विभाग से वायरस संक्रमण की जांच की मांग की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण प्राकृतिक बताया गया है और अधिकारियों ने किसी संक्रमण से इनकार किया है।

विज्ञापन
Gujrat Lions stir after body of lioness found Amreli questions raised continuous deaths
शेर( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुजरात के अमरेली जिले के मांडरडी गांव के पास एक शेरनी का शव मिलने के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। हाल के दिनों में क्षेत्र में शेरों की लगातार हो रही मौतों को लेकर स्थानीय नेताओं और वन्यजीव प्रेमियों ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने वन विभाग से यह जानने की मांग की है कि कहीं किसी गंभीर वायरस का प्रकोप तो इन मौतों की वजह नहीं।
विज्ञापन


शनिवार को मांडरडी गांव के पास एक खेत में शेरनी का शव मिला। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि शव को बाबरकोट एनिमल सेंटर ले जाया गया जहां पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का कारण प्राकृतिक बताया गया। हालांकि, स्थानीय नेताओं का कहना है कि हाल ही में कई शेरों की मौत हो चुकी है, जिससे शक गहराता जा रहा है कि कहीं कोई संक्रामक बीमारी तो इसका कारण नहीं है।
विज्ञापन


कैनाइन डिस्टेंपर वायरस को लेकर चिंता
स्थानीय विधायक जे.वी. ककड़िया ने वन मंत्री मूलू बेड़ा को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि पहले भी कई शेरों की मौत कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) से हो चुकी है, और हाल की मौतों के पीछे भी यह वायरस हो सकता है। हालांकि, वन विभाग ने अब तक ऐसी किसी आशंका को खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो शावकों की हालिया मौत से और बढ़ी चिंता
वन विभाग के डिप्टी कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट धनंजय साहू ने जानकारी दी कि हाल ही में जाफराबाद रेंज से दो शेर के शावकों को बचाया गया था जो बहुत कमजोर थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। प्राथमिक कारण एनीमिया और निमोनिया बताया गया। अधिकारी ने कहा कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, कई बार कुछ शावक जन्म से ही कमजोर होते हैं।

ये भी पढ़ें- असम के मुख्यमंत्री बोले- राहुल गांधी देशद्रोही, बताया PAK और बांग्लादेशी मुसलमानों का समर्थक

रूटीन जांच के तहत और शेरों को किया गया रेस्क्यू
सावधानी बरतते हुए वन विभाग ने दो शेरनियों और छह शावकों को भी रूटीन चेकअप के लिए रेस्क्यू किया है। अब तक इन सभी में किसी वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है। अधिकारी ने साफ किया कि विभाग जो भी कार्रवाई कर रहा है वह सुरक्षा और निगरानी के तहत की जा रही है।


ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता नागेश ने मांगी पुरानी शिकायत की प्रति, चुनाव आयोग ने कहा- नहीं मिला कोई पत्र

वरिष्ठ वन अधिकारी ने मौके का दौरा किया
एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट जयपाल सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया और कहा कि शेरों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने बचाए गए शेरों को देखा, वे स्वस्थ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। कर्मचारियों से चर्चा कर सभी जरूरी उपायों पर काम शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- कैदी नंबर 15528 बने दुष्कर्म के दोषी पूर्व सांसद प्रज्वल; जेल में रोते-रोते बिताई पहली रात

पिछली मौतों में भी प्राकृतिक कारण ही सामने आए
जयपाल सिंह ने बताया कि अब तक हुई ज्यादातर मौतें प्राकृतिक रही हैं। एक समूह में निमोनिया के लक्षण मिले थे और एक शावक में बेहद कम हीमोग्लोबिन पाया गया था जिसे समय रहते ब्लड ट्रांसफ्यूजन देकर बचाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाहों की जगह तथ्य पर भरोसा करना चाहिए और वन विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed