{"_id":"67d9b1f6b13f4d8b2507c5b6","slug":"missing-manipur-youth-s-mother-appeals-for-son-s-safety-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुरः लापता युवक की मां ने की बेटे की सुरक्षित वापसी की मांग; दो दिन से है लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुरः लापता युवक की मां ने की बेटे की सुरक्षित वापसी की मांग; दो दिन से है लापता
Tue, 18 Mar 2025 11:18 PM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
मणिपुर में सुरक्षा बल
- फोटो : PTI
इंफाल से दो दिन पहले लापता युवक की मां ने मंगलवार को अधिकारियों से अपने बेटे की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी की अपील की। मंगलवार को युवक को बचाने की मांग को लेकर राजधानी इंफाल में लोग एकत्रित हुए। इसमें लापता युवक की मां भी शामिल हुई और उन्होंने सुरक्षा बलों से अपने 20 वर्षीय बेटे की सुरक्षित वापसी की मांग की। उल्लेखनीय है कि रविवार को कथित रूप से युवक लापता हो गया था। दूसरी ओर, मंगलवार को मणिपुर पुलिस ने कहा है कि युवक को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लुवांगथेम मुकेश रविवार दोपहर को कार में घर से निकला था। उसके बाद फिर नहीं लौटा। उसकी गाड़ी को बिष्णुपुर जिले के चिनिकोन के पास देखा गया था, जो कूकी-बहुल कांगपोकपी जिले के नजदीक है। उसकी आखिरी मोबाइल टावर लोकेशन नोंनी जिले के जोउजांगटेक क्षेत्र में थी, जहां कूकी समुदाय का बहुमत है। युवक की मां लुवांगथेम ओम्बी ओमिला देवी ने अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की अपील की है। लापता युवक की मां ने कहा, इंफाल में रोते हुए कहा, कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को खोने का दुख नहीं सहन कर सकते। मैं अपने बेटे की जान की भीख मांगती हूं।
विज्ञापन
एक प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि राज्य में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से 30 से अधिक मैतेई युवकों का इसी तरह से लापता होना पाया गया है। इनके बारे में कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं है। सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं, लेकिन हम नहीं जानते कि वे जीवित हैं या नहीं।
विज्ञापन