{"_id":"6243fc7e4bfac8355511501d","slug":"missile-test-india-fired-surface-to-air-missile-conducted-two-tests-in-balasore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाइल परीक्षण: भारत ने दागे जमीन से हवा में मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र, बालासोर में किए दो परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिसाइल परीक्षण: भारत ने दागे जमीन से हवा में मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र, बालासोर में किए दो परीक्षण
Wed, 30 Mar 2022 04:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 30 Mar 2022 04:17 PM IST
सार
डीआरडीओ के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्षेपास्त्र प्रणाली भारतीय सेना की है। मिसाइलों ने हवाई लक्ष्य पर अचूक निशाना साधा।
विज्ञापन
जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत ने आज ओडिशा के बालासोर तट से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम के दो सफल परीक्षण किए। डीआरडीओ के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्षेपास्त्र प्रणाली भारतीय सेना की है। मिसाइलों ने हवाई लक्ष्य पर अचूक निशाना साधा।
डीआरडीओ ने बताया कि दोपहर से पहले चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज लॉन्च पैड-3 से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एमआरएसएएम) का परीक्षण किया गया। दोनों परीक्षण सफल रहे। रविवार को भी आईटीआर से सेना के दो एमआरएसएएम का परीक्षण किया गया था। बालासोर के जिला प्रशासन ने परीक्षण से पहले, आस-पास रहने वाले लोगों को एक शिविर में स्थानांतरित कर दिया था।