{"_id":"64e341a3ef6e940ddf002145","slug":"miscreants-vandalised-statue-of-mahatma-gandhi-at-holehonnur-in-shivamoga-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक में बाइकसवारों ने गिराई गांधी जी की प्रतिमा, सीएम ने राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक में बाइकसवारों ने गिराई गांधी जी की प्रतिमा, सीएम ने राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की
Mon, 21 Aug 2023 04:21 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 21 Aug 2023 04:21 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना के बाद कानून के अनुसार आरोपियों को सजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से कानून को हाथ में न लेने की और राज्य में शांति स्थापित करने की अपील की है।
विज्ञापन
Siddharmaiah
- फोटो : Social Media
विस्तार
कर्नाटक के शिवमोगा जिले के होलेहोन्नूर में एक सड़क चौराहे पर महात्मा गांधी की मूर्ति को पहले तोड़ा गया और फिर उसे गिरा दिया गया। पुलिस के अनुसार दो युवा बाइकसवारों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ मिलकर धरणा प्रदर्शन पर कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को सुनिश्चित किया कि वे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना के बाद कानून के अनुसार आरोपियों को सजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर कहा, 'मैं शिमोगा के होलेहोन्नूर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने वाले देशभक्ति विरोधी की कड़ी निंदा करता हूं। ऐसा शर्मनाक कार्य वही कर सकता है, जिसके मन में स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान और कानून के प्रति कोई सम्मान नहीं है। जो भी इस शर्मनाक काम के पीछे है, उन्हें कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी।' मुख्यमंत्री ने लोगों से कानून को हाथ में न लेने की और राज्य में शांति स्थापित करने की अपील की है।
विज्ञापन
परिवार ने सीएम से अमेरिका से शव वापस लाने में मदद मांगी
अमेरिका के मैरीलैंड में तीन दिन पहले अपनी पत्नी और बेटे के साथ मृत पाए गए एक व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से शवों को भारत वापस लाने में मदद करने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, दावणगेरे के परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की, जिन्होंने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रजनीश गोयल को उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।
दरअसल, मैरीलैंड पुलिस ने बताया था कि दोहरे आत्महत्या-हत्या के एक संदिग्ध मामले में भारतीय दंपती और उनके छह साल के बच्चे को मैरीलैंड में मृत पाया गया था। कर्नाटक के दावणगेरे के तीन लोग शुक्रवार को अपने बाल्टीमोर काउंटी घर में बंदूक की गोली से मृत पाए गए। मृतकों की पहचान योगेश एच नागराजप्पा (37), प्रतिभा वाई अमरनाथ (37) और यश होन्नल (6) के रूप में हुई।