फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Miscreants took down banners of Bharat Jodo Nyay Yatra and vandalized vehicles in assam

असम: उपद्रवियों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बैनर उतारे, वाहनों में की तोड़फोड़, कांग्रेस ने BJP पर लगाए आरोप

Sat, 20 Jan 2024 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 20 Jan 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Miscreants took down banners of Bharat Jodo Nyay Yatra and vandalized vehicles in assam
भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : एक्स/राहुल गांधी

असम में अज्ञात उपद्रवियों ने कथित तौर पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बैनर और पोस्टरों में तोड़फोड़ की और उन्हें उतार दिया। यह घटना शुक्रवार रात असम के लखीमपुर जिले से सामने आई है। कांग्रेस पार्टी ने लखीमपुर की घटना का एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें उपद्रवियों को कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बैनर उतारते और तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने दावा किया कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया गया और उपद्रवियों ने कारों में तोड़फोड़ की। असम कांग्रेस ने कहा, पिछली रात, भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) ने युवा कांग्रेस से जुड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। इस बीच, असम कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस पुलिस शिकायत दर्ज करने की योजना बना रही है, जिसमें भाजपा से जुड़े उपद्रवियों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed