{"_id":"5cf7a621bdec2207410e844c","slug":"mirwaiz-umar-farooq-hopes-bjp-will-take-steps-o-solve-political-problem-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरवाइज को उम्मीद, जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक समस्याओं के लिए कदम उठाएगी भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मीरवाइज को उम्मीद, जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक समस्याओं के लिए कदम उठाएगी भाजपा
Wed, 05 Jun 2019 04:53 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 05 Jun 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
मीरवाइज उमर फारूक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नरमपंथी पक्ष के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारुक ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक समस्याओं के हल के लिए जरूरी कदम उठाएगी। ईद के मौके पर वह जामिया मस्जिद में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मीरवाइज ने यहां उम्मीद जताते हुए कहा, 'नई दिल्ली में नई सरकार जम्मू-कश्मीर की मूल राजनीतिक समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी और इसकी अनिश्चितता को समाप्त करेगी।'
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू करने को लेकर कहा, ‘विश्वास बहाली के उपाय शुरुआती कदम हो सकते हैं जो सभी मुद्दों के आसान हल का मार्ग प्रशस्त करेंगे जिसमें लंबे समय से चला आ रहा कश्मीर का मुद्दा भी शामिल है।’
विज्ञापन
इसके अलावा यात्रा और व्यापार के लिए परंपरागत रास्ते को खोलने की मांग करते हुए मीरवाइज ने कहा कि विभाजित जम्मू-कश्मीर के सभी नैसर्गिक मार्गों को खोला जाना चाहिए ताकि लोग अपने प्रियजनों और संबंधियों से जुड़ सकें।