फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   miraculous water came in well

यूपी: कुएं से निकला 'चमत्कारी' पानी, नहाने के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 02 Apr 2016 06:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 02 Apr 2016 06:14 AM IST
सार

  • कुएं के पानी से बीमारियां दूर होने के दावे ने बढ़ाई उत्सुकत
  • सुबह-शाम गांव में उमड़ रही हजारों की भीड़, नहाने के लिए मारामारी
  • बाल्टियों और पाइपों से की जा रही भीड़ पर पानी की बौछार

विज्ञापन
miraculous water came in well
कुएं के पानी से नहाने के लिए मारामारी - फोटो : getty

विस्तार

इसे आस्था कहें कि अंधविश्वास कि 30 साल से सूखे पड़े कुएं में पानी आया तो उस पानी से स्नान के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। ग्रामीणों का मानना है कि कुएं से पानी से स्नान से उनकी बीमारियां ठीक हो रही हैं। शुक्रवार को भीड़ की अफरातफरी में एक मासूम बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं कुएं से निकल रहे पानी को लेकर इंजीनियरों का कहना है कि भूगर्भ जल के पास गंधक का कोई ऐसा स्रोत हो सकता है, जोकि इस पानी से टकरा रहा है। आम तौर पर गंधकयुक्त पानी को बीमारियों के लिए फायदेमंद कहा जाता है। कुएं में एकाएक पानी का स्तर बढ़ना भी कोई चमत्कार नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुएं के पानी से बीमारियां ठीक होने की अफवाह सुनकर गांव में पिछले 12 दिन से हजारों की भीड़ उमड़ रही है। जैसे-जैसे खबर फैल रही है, यहां आस्था का अंधा सैलाब भी उमड़ता जा रहा है। हर किसी में कुएं के पानी से नहाने की होड़ लगी है। लगातार बढ़ती भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं के पानी से बीमारी दूर होने का दावा करने वाले बाल्टियों और पाइपों से वहां आने वाली भीड़ पर पानी की बौछार कर रहे हैं। इस बौछार में सराबोर होने के लिए हर कोई उतावला दिख रहा है। आसपास के गांव ही नहीं, बल्कि शहरों से भी हजारों की भीड़ इस गांव में जुट रही है। पुलिस-प्रशासन भी चमत्कार की इस अफवाह से पूरी तरह अंजान है। न तो पुलिस और न हीं प्रशासन के किसी अधिकारी ने गांव जाकर इस अफवाह की सच्चाई जानने की कोशिश की है।

अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को इस गांव का दौरा किया और अफवाह की हकीकत जानने की कोशिश की। कुएं के पानी से लोगों को नहलाकर उनके रोग दूर करने का दावा करने वालों का कहना है कि उनके गांव के कुछ बुजुर्गों को स्वांस और पैरों का दर्द था, जो अब पूरी तरह से ठीक है।

सिकंदरपुर में कुएं पर नहाने गईं महिलाओं के साथ गया एक पांच वर्षीय बच्चा अप ट्रेक पर आई एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसका शरीर के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। हादसे से मौके पर कोहराम मच गया। बच्चे के परिजन भी वहां आ गए। काफी देर तक वहां करुण-क्रंदन मचा रहा।


पुलिस ने इस बच्चे की पहचान पांच वर्षीय शिवम पुत्र रतिराम निवासी नयाबांस की के रूप में की है। यह बच्चा अपनी मां और दादी के साथ सिकंदरपुर के कुएं पर नहाने गया था। इस दौरान गांव से पहले ही उत्तर-मध्य रेलवे के ट्रैक पर अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed