फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Miracle baby survives 12 hour operation, six heart attacks nevertheless she is alive

12 घंटे सर्जरी और 6 हार्ट अटैक झेलकर भी जिंदा है चार महीने की मासूम

Thu, 11 May 2017 10:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 11 May 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Miracle baby survives 12 hour operation, six heart attacks nevertheless she is alive
Miracle baby

कई दफा कहा जाता है कि 'मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है।' साथ ही 3 हार्ट अटैक झेल पाना भी एक अजूबा ही है। मगर इसे कुदरत का करिश्मा कहा जाए या मेडिकल विज्ञान का चमत्कार, जिसने चार महीने की विदिशा को एक नई जिंदगी दी है।

विज्ञापन


दरअसल, चार महीने की विदिशा को परेल अस्पताल में 'मिरेकल बेबी' के रुप में लोग जानने लगे हैं। जब वह पैदा हुई तो ना केवल उसे गंभीर हार्ट डिफेक्ट था। 12 घंटे की सर्जरी बाद भी उसे 6 बार हार्ट अटैक भी आए। लेकिन आश्चर्यजनक बात है कि इन सब के बावजूद भी विदिशा जिंदा  है।
विज्ञापन


विदिशा कल्याण के निवासी विशाखा और विनोद वाघमाड़े की बेटी है। कुछ दिन में ही उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। विदिशा के पिता मुश्किल से उसके इलाज के लिए खर्च हुए 5 लाख में से केवल 25,000 ही जुटा पाए थे जबकि बाकी राशि हॉस्पिटल के डोनर्स ने दी। हालांकि बच्ची की मां विशाखा ने कहा, "जब वह केवल 45 दिन की थी, तो मैंने उसे दूध पिलाया जिसके बाद उसने उल्टी कर दी और फिर बेहोश हो गई। हमने उसे जगाया लेकिन वह फिर से बेहोश हो गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर पांडा ने कहा कि 12 घंटे तक चली लंबी सर्जरी के बाद उसके हार्ट ने ठीक से काम करना शुरू किया लेकिन उसके कमजोर फेफड़े अब भी ठीक तरह से काम नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि वह सर्जरी के बाद पिछले 51 दिनों से आईसीयू में भर्ती थी। इस दौरान उसे 6 बार हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा। कोकिला बेन अस्पताल के सर्जन डॉक्टर सुरेश राव ने कहा कि यह एक अनोखा मामला था जहां विदिशा के फेफड़े को स्थिर करने के लिए हमें उच्च फ्रीक्वेंसी वाले ऑसिलेटरी वेंटलिटर का इस्तेमाल करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed