फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor Girl harassed In Mumbai, her father killed in ensuing fight, Four arrested

Maharashtra: मुंबई में नाबालिग लड़की को छेड़ रहे थे बदमाश, बचाने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, दो भाई घायल

Wed, 21 Dec 2022 09:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 21 Dec 2022 09:03 AM IST
सार

पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर मृतक की नाबालिग बेटी को सरेआम परेशान किया और भद्दी टिप्पणियां कीं।

विज्ञापन
Minor Girl harassed In Mumbai, her father killed in ensuing fight, Four arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी बेटियां अब सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला है पूर्वी उपनगर का जहां एक नाबालिग लड़की के उत्पीड़न को लेकर दो समूहों के बीच 14 दिसंबर को हुई लड़ाई में  में एक 49 वर्षीय व्यक्ति और उसके दो बेटों को गंभीर चोटें आईं। सोमवार को इलाज के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर मृतक की नाबालिग बेटी को सरेआम परेशान किया और भद्दी टिप्पणियां कीं।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
दरअसल, लड़की जब किसी काम से बाहर जा रही थी उसी समय कुछ बदमाश उसे छेड़ने लगे। इसके बाद लड़की ने पिता और भाई  को कॉल करके बुलाया वहीं बदमाशों ने भी अपने कुछ साथियों को बुला लिया। फिर दोनों समूह के बीच झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद  पीड़िता के पिता और उसके बेटों पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला किया गया जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां 49 वर्षीय पिता की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था जिसे बाद में हत्या के मामले में बदल दिया गया था।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के कुल 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपियों पर  पॉक्सो अधिनियम की धाराओं सहित अन्य के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने व्यक्ति और उसके बेटों पर हमला करने में कथित रूप से शामिल 15 आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में पुलिस ने आरोपी द्वारा दर्ज कराई गई क्रॉस शिकायत भी दर्ज की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरी प्राथमिकी में, दो गर्भवती महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर दूसरे समूह पर हमला किया था। दोनों पक्षों की ओर से कुल 24 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed