फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor Bajrang Dal activist killed in Karimganj Assam; one held

Assam: असम के करीमगंज में 16 साल के बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, धारा 144 लागू

Mon, 09 Jan 2023 02:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला,करीमगंज/हेलाकांडी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला,करीमगंज/हेलाकांडी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 09 Jan 2023 02:14 PM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। 16 साल के संभू कोइरी की हत्या करीमगंज कस्बे से 50 किलोमीटर दूर शनिवार शाम  बाजारीचेरा पुलिस थाना क्षेत्र के लोवैरपुआ इलाके में हुई। 

विज्ञापन
Minor Bajrang Dal activist killed in Karimganj Assam; one held
सांकेतिक - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के करीमगंज जिले के लोवैरपुआ बाजार इलाके में सोमवार को धारा-144 लागू कर दी गई। यहां एक दिन पहले एक 16 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव फैल गया था। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शंभु कोइरी पर रविवार शाम को लोवैरपुआ इलाके में अज्ञात बदमाशों ने हमला कर हत्या कर दी थी, जब वह पड़ोसी हैलाकांडी जिले में बजरंग दल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद करीमगंज लौट रहे थे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन

एक दिन पहले ही कोइरी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत पास के एक अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के बाजारीछेरा पुलिस थाने का घेराव किया था।

विज्ञापन


बाजारीचेरा पुलिस थाने का घेराव
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद उग्र लोगों ने बाजारीचेरा पुलिस थाने का घेराव किया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। हालात काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारीचेरा पुलिस थाने का घेराव
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद उग्र लोगों ने बाजारीचेरा पुलिस थाने का घेराव किया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। हालात काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।


लोवैरपुआ बाजार इलाके में निषेधाज्ञा लागू
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद प्रशासन की ओर से लोवैरपुआ बाजार इलाके में सोमवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रशासन ने करीमगंज जिले में किसी भी पर्चे, पोस्टर और बैनर के वितरण पर भी रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक प्रतिबंध लागू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed