सरकार के कृषि सुधारों पर सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जारी की बुकलेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के मुद्दे पर दिल्ली के चारों तरफ चल रहे किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को एक खास बुकलेट जारी की। सूचना व प्रसारण मंत्रालय की तरफ से ‘पुटिंग फार्मर्स लिस्ट’ के टाइटल से जारी बुकलेट में केंद्र सरकार की तरफ से नए कृषि कानूनों के जरिए कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों को पेश किया गया है।
मंत्रालय के अन्य मामले व संचार ब्यूरो (बीओसी) ने बृहस्पतिवार को ट्वीट के जरिये इस बुकलेट को रिलीज किए जाने की जानकारी दी। बीओसी महानिदेशक सत्येंद्र प्रकाश के मुताबिक, इस बुकलेट में नए कृषि कानूनों के बारे में सही जानकारी दी गई है। यह उन सभी शक और गलत जानकारी को स्पष्ट कर देगी, जो इन कानूनों के बारे में फैलाई गई हैं।
Read the booklet 'Putting Farmers First’ that highlights the historic reforms introduced by the Government in the agriculture sector through recent three Farm laws & various steps taken in the last 6 years for welfare of farmers.
विज्ञापन विज्ञापन
👉https://t.co/TF3r5BhWa9 #eSampark.Gov pic.twitter.com/w1ZLpPpB4I— Bureau of Outreach & Communication (BOC) (@BOC_MIB) December 10, 2020