फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Home Affairs has designated Mushtaq Ahmed Zargar, founder and chief commander of AlUmar-Mujahideen, as a terrorist

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: मुश्ताक अहमद जरगर आतंकी घोषित, कंधार प्लेन हाईजैक के दौरान हुआ था रिहा

Thu, 14 Apr 2022 09:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Apr 2022 09:15 AM IST
सार

जरगर 1999 के इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट हाईजैक में रिहा किए गए आतंकवादियों में से एक था।

विज्ञापन
Ministry of Home Affairs has designated Mushtaq Ahmed Zargar, founder and chief commander of AlUmar-Mujahideen, as a terrorist
आतंकी मुश्ताक अहमद जरगर(बाएं) और मसूद अजहर

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलउमर-मुजाहिदीन के संस्थापक और मुख्य कमांडर मुश्ताक अहमद जरगर को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया है। जरगर 1999 के इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट हाईजैक में रिहा किए गए आतंकवादियों में से एक था।

विज्ञापन


कंधार प्लेन हाईजैक के दौरान किया गया था रिहा
52 वर्षीय आतंकी जरगर साल 1999 में अफगानिस्तान के कंधार में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 के 150 से अधिक बंधकों के बदले रिहा किए गए आतंकवादियों में से एक था। ऐसा माना जाता है कि जरगर अवैध हथियार और गोला-बारूद का प्रशिक्षण लेने के लिए पाकिस्तान गया था।
विज्ञापन


इस आधार पर गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया
टीओआई की एक रिपोर्ट में गृह मंत्रालय का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि जरगर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान से अभियान चला रहा है। गृह मंत्रालय ने कहा कि हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उसे अंजाम देने और आतंकी फंडिंग सहित कई आतंकी अपराधों में भी उसकी प्रमुख भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed