फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Home Affairs Amit Shah constituted a new Terror Monitoring Group

आतंक की कमर तोड़ने के लिए अमित शाह का बड़ा प्लान, टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप से कसेगा शिकंजा

Sun, 16 Jun 2019 02:47 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 16 Jun 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Home Affairs Amit Shah constituted a new Terror Monitoring Group
गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आतंकवाद से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा कदम उठाया है। अब जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों और इसके पोषण के लिए फंड जुटाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। गृह मंत्रालय ने इसके लिए टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया है, जो एडीआईजी सीआईडी, जम्मू कश्मीर पुलिस के नेतृत्व में संचालित होगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह कदम जम्मू कश्मीर के मामलों को देखने वाली डेस्क के निर्देश पर उठाया है। इससे पहले भी राज्य में आतंकवाद व आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए केंद्र ने लगातार कदम उठाए हैं। इस बार भी गठित किए गए टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप का यही उद्देश्य है। 
विज्ञापन

 



बताया जा रहा है कि आतंक के खिलाफ बनाए गए इस ग्रुप के चेयरमैन एडीजीपी (सीआईडी) होंगे। साथ ही आईबी, एनआईए, सीबीआई, सीबीसी, सीबीडीटी और ईडी के लोगों को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है।  

ऐसे होगी निगरानी 

 

  • टीएमजी की साप्ताहिक बैठक होगी। 
  • बैठक में विभिन्न मामलों पर जारी कार्रवाई की समीक्षा होगी।
  • राष्ट्रद्रोही तत्वों पर कार्रवाई की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी। 
  • इस ग्रुप के पास आतंकवाद को शह देने वाले संगठनों और उनके नेताओं की निशानदेही का जिम्मा है।
  • आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का जिम्मा है। 


क्या काम करेगी टीएमजी


इस ग्रुप का गठन आतंक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के उद्देश्य से किया गया है। यह टीम आतंकियों के लिए फंड जुटाने वाले तमाम चैनलों का पता लगाएगी। इससे भविष्य में टेरर फंडिंग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed