{"_id":"5eda15a98ebc3e90b43df609","slug":"ministry-of-health-and-family-welfare-issues-guidelines-for-ent-doctor-to-minimise-the-spread-of-covid-19-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENT सुविधाओं के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानें कितनी मिली छूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ENT सुविधाओं के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानें कितनी मिली छूट
Fri, 05 Jun 2020 03:21 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 05 Jun 2020 03:21 PM IST
सार
- सरकार ने जारी की ईएनटी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए गाइडलाइंस
- ईएनटी, गर्दन के सर्जरी वार्ड को कोविड-19 मुक्त रखने के दिए निर्देश
- ईएनटी डॉक्टर को पीपीई किट (मास्क, दस्ताने, गाउन, फेस शील्ड) जरूर पहनें
विज्ञापन
ईएनटी सुविधा के लिए सरकारी गाइडलाइंस
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
देश में अब धीरे-धीरे लॉकडाउन को खोला जा रहा है। केंद्र सरकार ने देश में कुछ इलाकों जहां संक्रमण का खतरा कम है वहां रियायतें देनी शुरू कर दी है। अनलॉक 1.0 नाम से शुरू की गई रियायतों में धार्मिक स्थल या ऐसे सार्वजनिक स्थल खोलने की अनुमित दे दी है जहां लोग पूजा करने आते हैं।
विज्ञापन
वहीं इसके अलावा मॉल, रेस्त्रां जैसे जगहों को खोलने की मंजूरी दे दी है। आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंख, नाक और गले के डॉक्टरों को क्लीनिक खोलने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। सभी डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी और मरीजों के लिए इन गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी बताया गया है। यहां पढ़ें क्या है जरूरी गाइडलाइंस...
विज्ञापन
ईएनटी ओपीडी के लिए प्रोटोकॉल और एसओपी
- डॉक्टराह अगर फोन पर इलाज की सलाह दे सकते हैं, तो उसको प्राथमिकता दें
- जांच वाले कमरे में एक बार में एक ही मरीज अंदर होगा, साथ में अगर कोई आया है तो उसे बाहर रहना होगा
- एक मरीज से दूसरे मरीज के बीच उचित समय का अंतराल जरूर रखें
- बिना अप्वाइंटमेंट के किसी भी मरीज को आने की अनुमति नहीं
- ओपीडी में आने वाले हर मरीज की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी
- अगर किसी को कोविड-19 के लक्षण होंगे तो उनके लिए अलग से कोविड-19 क्लीनिक बनाया जाएगा
- मरीज के प्रवेश मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और सैनिटाइजर के लगातार प्रयोग पर ध्यान देना है
- ईएनटी डॉक्टर को पीपीई किट जिसमें एन 95 मास्क, गाउन, दस्ताने, फेस शील्ड, चश्मे हमेशा इस्तेमाल करेंगे
विज्ञापन
ईएनटी, सर और गर्दन के सर्जरी वार्ड के लिए प्रोटोकॉल
- ईएनटी, सर और गर्दन की सर्जरी वाले वार्ड को पूरी तरह से कोविड-19 रखना है
- कोरोना संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों को एकदम अलग रखना है
- सर्जरी वार्ड के अंदर मरीज के साथ केवल एक व्यक्ति को ले जाने की अनुमति
- हाथ धोने और हाथ सैनिटाइज करने की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए
- वार्ड में जगह-जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजिंग के पोस्टर लगे हो
- वार्ड में कम से कम फर्नीचर रखा जाएगा और समय-समय पर उसकी सफाई होगी
- आंगन और कमरों को अच्छे से सैनिटाइज किया जाएगा
- मरीज के बिस्तर से दो मीटर की दूरी बनाकर रखनी है
स्वास्थ्य सुविधाओं की साफ-सफाई कैसे होगी?
- क्लीनिक या अस्पताल को पानी और डिटर्जेंट से रोजाना साफ करें
- अस्पताल में इस्तेमाल होने वाले सोडियम हाइड्रोक्लोराइड का इस्तेमाल कर सकते हैं
- वार्ड की सफाई में डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें या फिर पानी में एक फीसदी सोडियम हाइड्रोक्लोराइड मिलाकर सफाई करें
- दरवाजे और दरवाजे के बटन को रोजाना सोडियम हाइड्रोक्लोराइड से धोएं