{"_id":"6961bb7b4f7b11b8ce074089","slug":"ministry-of-external-affairs-sharp-response-on-new-york-mayor-zohran-mamdani-who-wrote-letter-to-umar-khalid-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: 'अपने काम पर ध्यान दें', भारत की जोहरान ममदानी को दो टूक, उमर खालिद को लिखे पत्र के बाद मिली ये नसीहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: 'अपने काम पर ध्यान दें', भारत की जोहरान ममदानी को दो टूक, उमर खालिद को लिखे पत्र के बाद मिली ये नसीहत
Sat, 10 Jan 2026 08:07 AM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: लव गौर
Updated Sat, 10 Jan 2026 08:07 AM IST
सार
Zohran Mamdani Letter Umar Khalid: जेल में बंद दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को न्यूयॉर्क मेयर के पत्र लिखने के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ममदानी को करारा जवाब देते हुए कहा कि बेहतर होगा कि टिप्पणी करने के बजाए दी गई जिम्मेदारी पर ध्यान दें।
विज्ञापन
जोहरान ममदानी और उमर खालिद
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाल ही में दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को जमानत देने से इनकार कर दिया गया है। इस घटनाक्रम के कुछ दिन बाद विदेश मंत्रालय ने न्यूयॉर्क के नव नियुक्त मेयर जोहरान ममदानी के उमर खालिद को लिखे हस्तलिखित नोट पर प्रतिक्रिया दी। साल 2020 दिल्ली दंगा भड़ाकने के आरोपी उमर खालिद को ममदानी के समर्थन पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
'व्यक्तिगत पूर्वाग्रह व्यक्त करना शोभा नहीं देता'
विदेश मंत्रालय ने ममदानी के उमर खालिद को पत्र लिखने की आलोचना की और दो टूक जवाब देते हुए कहा कि न्यूयॉर्क की जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने जोहरान ममदानी को नसीहत देते हुए कहा कि पद पर बैठे लोगों को व्यक्तिगत पूर्वाग्रह व्यक्त करना शोभा नहीं देता।
'सौंपी गई जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करें'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि जन प्रतिनिधि अन्य लोकतांत्रिक देशों में न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करेंगे। व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों को व्यक्त करना पद पर बैठे लोगों को शोभा नहीं देता। ऐसी टिप्पणियों के बजाय, उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर होगा।'
विज्ञापन
उमर खालिद को ममदानी ने क्या लिखा?
दरअसल, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को अपने हाथ से लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा, 'प्रिय उमर, मुझे अक्सर कड़वाहट के बारे में आपके शब्द याद आते हैं और यह भी कि इसे खुद पर हावी न होने देना कितना अहम है। आपके माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हम सभी आपके बारे में सोच रहे हैं।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिसंबर में उमर खालिद के माता-पिता ने जोहरान ममदानी से न्यूयॉर्क में मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि उसी दौरान ममदानी ने उमर खालिद के लिए ये नोट लिखा था।
ये भी पढ़ें: Iran: 'वहीं मारेंगे जहां सबसे ज्यादा दर्द होगा...', ट्रंप की ईरान को फिर धमकी, कहा- हालात पर हमारी कड़ी नजर
बता दें कि यह नोट खालिद की साथी बानोज्योत्सना लाहिड़ी ने 1 जनवरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उसी दिन ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम मेयर के तौर पर शपथ ली थी। लाहिड़ी ने नोट की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को लिखा। दिसंबर 2025।'
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन