{"_id":"5f9201882a0444593d3d42a2","slug":"ministry-of-external-affairs-said-pakistan-violates-ceasefire-over-3800-times-on-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर पाकिस्तान ने 3800 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन किया : विदेश मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलओसी पर पाकिस्तान ने 3800 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन किया : विदेश मंत्रालय
Fri, 23 Oct 2020 03:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 23 Oct 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मूृ-कश्मीर से लगती लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर पाकिस्तान ने इस साल अबतक 3800 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन के अलावा उसने ड्रोन और क्वाडकॉप्टर्स के जरिये हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करने में मदद भी की।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने के लिए लगातार बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। इसके लिए वह रिहायसी इलाकों का भी इस्तेमाल कर रही है। यह सीधे तौर पर दोनों देशों के बीच 2003 में हुए संघर्ष विराम पर बनी सहमति का उल्लंघन है। इस साल अबतक उसने 3800 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन किया। कूटनीतिक माध्यमों और नियमित डीजीएमओ के स्तर की वार्ता से इस तरह के उल्लंघन के बारे में पाकिस्तान को लगातार अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) द्वारा पाकिस्तान को काली सूची में डाले जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक आतंकरोधी नियामक ने ऐसी कार्रवाई के लिए मानक प्रक्रिया निर्धारित की है। उन्होंने कहा, ऐसा समझा जाता है कि पाकिस्तान ने एफएटीएफ द्वारा बताए गए 27 बिंदुओं में से केवल 21 पर कदम उठाया है। छह महत्वपूर्ण मुद्दों का अब तक समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
श्रीवास्तव ने कहा, सबको पता है कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों और आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराता है और मसूद अजहर, दाऊद इब्राहिम, जाकिर उर रहमान लखवी आदि जैसे कई आतंकियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की गयी है।