फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Environment make Copy of US law for

कानून बनाने के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने की अमेरिका की नकल

Fri, 08 Jul 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Environment make Copy of US law for
फोटो इंडियन एक्सप्रेस  से साभार. पीले रंग से हाईलाइट किए गए हिस्से अमेरिकी कानून से नकल किए गए हैं। - फोटो : Indian Express

हमारे देश का पर्यावरण मंत्रालय तभी चर्चा का हिस्सा बनता है जब वो किसी विवादित परियोजना को हरी झंडी दिखा देता है या फिर किसी ऐसी परियोजना को रोक देता है जो विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। लेकिन इस बार पर्यावरण मंत्रालय ऐसी किसी भी वजह से चर्चा में नहीं आया है। पर्यावरण मंत्रालय इस बार अमेरिका से नकल करने की वजह से चर्चा में आया है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार The Indian Express के अनुसार पर्यावरण मंत्रालय की पर्यावरण पूरक योजना यानी Environment Supplement Plan (ESP) अमेरिका से 'नकल' की गई है।  पर्यावरण मंत्रालय द्वार तैयार किया गया ड्राफ्ट अमेरिका के Supplemental Environmental Projects Policy (SEP)को अमेरिका द्वारा बीते साल मार्च में अंगीकार किया गया था।
विज्ञापन

 
रिपोर्ट के अनुसार 3,850 शब्दों के ड्राफ्ट में करीब 2,900 शब्द वो सीधा अमेरिकी पॉलिसी (SEP) से उठा लिए गए हैं। पर्यावरण मंत्रालय द्वारा ESP का मसौदा 10 मई को वेबसाइट पर लोगों की राय के लिए डाला था। इस 'नकल' के बाद मंत्रालय पर आरोप लग रहे हैं कि इसकी मदद से कानूनों को कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ESP के मसौदे में कहा गया है कि यदि कोई परियोजना बिना पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन EIA अधिसूचना 2006 के तहत बिना पर्यावरण मंजूरी लिए शुरु किया जाता है तो मालिकानों को ESP लागू कर उससे हुए नुकसान की भरपाई करनी होगी। मौजूदा समय में जो कानून है उसके अंतर्गत बिना पर्यावरण मंजूरी लिए कोई परियोजना शुरु करना अपराध है और इसके लिए जेल की सजा हो सकती है।


इस संदर्भ जानकारों का मानना है कि सिर्फ जुर्माना या भरपाई की बात से कानून तोड़े जाएंगे। यह प्रस्ताव लोगों को कानून तोड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

 इस मामले पर मसौदा जारी करने वाले संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिंह ने  अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि SEP का आईडिया ESP (अमेरिकी कानून) से लिया गया है। अधिकतर पश्चिमी देश इसका ही अनुसरण कर रहे हैं। हमारे ड्राफ्ट की भाषा अलग है। हमने कुछ भी कॉपी नहीं किया है।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed